FIFA World Cup 2022: फुटबॉल का महाकुंभ आज से, ओपनिंग सेरेमनी से लेकर कतर vs इक्वाडोर के बीच फुटबॉल मैच ऐसे देखें लाइव

कतर में फीफा विश्व कप 2022 टूर्नामेंट के लिए 8 स्टेडियम चुने गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Qatar FIFA World Cup 2022 की आज ग्रैंड ओपनिंग है।
  • ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगी।
  • ओपनिंग सेरेमनी के बाद टूर्नामेंट का पहले मैच भी खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2022 में आज कतर और इक्वाडोर के बीच पहला मैच होगा।

Photo Credit: Twitter/FIFA

दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि कतर फीफा विश्व कप 2022 (Qatar FIFA World Cup 2022) की आज ग्रैंड ओपनिंग है। साथ ही आज टूर्नामेंट का पहला मैच भी होने जा रहा है। इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमें भाग ले रही हैं और इनके बीच 64 मैच होने हैं। पहली स्टेज यानि लीग में 48 मैच होंगे। इन मैचों में जीतने वाली 16 टीम अगले फेज में पहुंच जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के शेड्यूल के मुताबिक, फाइनल फुटबॉल मैच 18 दिसंबर के लिए निर्धारित है। 

कतर में फीफा विश्व कप 2022 टूर्नामेंट के लिए 8 स्टेडियम चुने गए हैं। ये सभी फुटबॉल स्टेडियम हैं- अल बायत स्टेडियम, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, अल थुमामा स्टेडियम, अहमद बिन अली स्टेडियम, लुसैल स्टेडियम, स्टेडियम 974, एजुकेशन सिटी स्टेडियम और अल जानौब स्टेडियम। आज का पहला मैच भी कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाना है। ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंसेज भी देखने को मिल सकती हैं। कहा जा रहा है कि इवेंट में नोरा फतेही का दिल लुभाने वाला डांस भी देखने को मिल सकता है। 

Advertisement
आप भी इस भव्य सेरेमनी को घर बैठे अपने मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट आदि डिवाइसेज पर देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 
 

FIFA World Cup 2022 कहां होगा शुरू?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत आज कतर के अल बायत स्टेडियम में होने जा रही है। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगी। ओपनिंग सेरेमनी के बाद टूर्नामेंट का पहले मैच भी खेला जाएगा।
 

FIFA World Cup 2022 का पहला मैच कितने बजे होगा शुरू?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच आज कतर और इक्वाडोर के बीच होना है। यह मैच रात 9.30 बजे शुरू होगा। 
Advertisement
 

Qatar vs Ecuador FIFA World Cup 2022 मैच का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

FIFA World Cup 2022 में कतर और इक्वाडोर के बीच पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट Sports 18 और Sports 18 HD चैनलों पर किया जाएगा। 
 

Qatar vs Ecuador FIFA World Cup 2022 मैच को मोबाइल, लैपटॉप पर कैसे देखें ऑनलाइन?

FIFA World Cup 2022 में कतर और इक्वाडोर के बीच पहले मैच को आप JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं कि जो कि फ्री है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.