Panasonic का ये 77-इंच TV केवल एंटरटेनमेंट नहीं, गेमिंग में भी दिला देगा मजे! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Panasonic 77Z8BA में कंपनी का HCX Pro AI Processor MK II दिया गया है, जो मास्टर OLED Pro Cinema Size पैनल के साथ मिलकर शानदार पिक्चर क्वालिटी देने का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Panasonic 77Z8BA OLED TV की कीमत $2,499 (लगभग 2.19 लाख रुपये) है
  • प्री-ऑर्डर 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे
  • इसमें कंपनी का HCX Pro AI Processor MK II दिया गया है

Panasonic 77Z8BA OLED TV की कीमत $2,499 (लगभग 2.19 लाख रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Panasonic

Panasonic ने अपने प्रीमियम TV लाइनअप में एक नया मॉडल - Panasonic 77Z8BA OLED TV जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि यह TV ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और साउंड क्वालिटी को अगले लेवल पर ले जाएगा। यह 77-इंच का OLED TV Dolby Vision IQ, Dolby Atmos और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो इसे फिल्मों और गेमिंग दोनों के लिए एक फ्लैगशिप ऑप्शन बनाता है। Panasonic ने इस मॉडल में Technics द्वारा ट्यून किया गया 360 Soundscape Pro सिस्टम दिया है। इसके अलावा, TV में Calman और ISFccc कैलिब्रेशन टूल्स के साथ 3D LUT सपोर्ट मौजूद है, जो सटीक कलर एडजस्टमेंट की सुविधा देता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो, Panasonic 77Z8BA OLED TV की कीमत $2,499 (लगभग 2.19 लाख रुपये) रखी गई है। कंपनी ने फिलहाल इंटरनेशनल लॉन्च की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। प्री-ऑर्डर 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और इसकी बिक्री मिड-नवंबर से होगी।

Panasonic 77Z8BA में कंपनी का HCX Pro AI Processor MK II दिया गया है, जो मास्टर OLED Pro Cinema Size पैनल के साथ मिलकर शानदार पिक्चर क्वालिटी देने का दावा करता है। यह प्रोसेसर AI बेस्ड 4K रीमास्टरिंग और इमेज नॉइज रिडक्शन को भी सपोर्ट करता है। Dolby Vision IQ Precision Detail फीचर स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है।

ऑडियो के लिए Panasonic ने इस मॉडल में Technics द्वारा ट्यून किया गया 360 Soundscape Pro सिस्टम दिया है, जो Dolby Atmos के साथ आता है। यह सेटअप मल्टी-डायरेक्शनल थिएटर-जैसा साउंड एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

Panasonic 77Z8BA में Fire TV OS इन-बिल्ट है। इसमें Far-Field Alexa Voice Control दिया गया है। यह TV Apple Home और AirPlay को भी सपोर्ट करता है। प्रोफेशनल्स के लिए TV में Calman और ISFccc कैलिब्रेशन टूल्स के साथ 3D LUT सपोर्ट मौजूद है, जो सटीक कलर एडजस्टमेंट की सुविधा देता है। साथ ही, यह NEXTGEN TV (ATSC 3.0) को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर को बेहतर ब्रॉडकास्टिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।

गेमर्स के लिए Panasonic ने इस OLED TV में 144Hz रिफ्रेश रेट, Game Mode Extreme, NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync Premium सपोर्ट दिया है। इसमें True Game Mode भी है जो कलर और कॉन्ट्रास्ट को रियल-टाइम में एडजस्ट करता है, जबकि RPG और FPS साउंड मोड्स गेमिंग इमर्शन को बढ़ाने का दावा करते हैं। HDMI 2.1 पोर्ट VRR (Variable Refresh Rate) और Dolby Vision Gaming को 144Hz तक सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Republic Day Sale 2026: 17 जनवरी को शुरू होगी बड़ी सेल! अर्ली डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, जानें सब क
  2. भारत में 10,000mAh की बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है Realme, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. अब नहीं होंगे लेट! Google Maps में छिपा है कमाल का फीचर, कहीं भी पहुंचाएगा सही समय पर
  4. iQOO Z11 Turbo में होगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 15 जनवरी को लॉन्च
  5. Poco M8 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Top TV Deals: 55-इंच 4K टीवी लेने का सही टाइम! Rs 40 हजार के अंदर हैं सभी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....
  2. भारत में 10,000mAh की बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है Realme, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
  4. iQOO Z11 Turbo में होगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 15 जनवरी को लॉन्च
  5. CMF Headphone Pro हुआ भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम में Hi-Res ऑडियो, 100 घंटे की बैटरी और ANC भी!
  6. आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 
  7. Poco M8 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: टेक अपग्रेड्स, डिजाइन अपडेट्स और नया इंजन ऑप्शन, कीमत 5.59 लाख से शुरू
  9. Samsung Galaxy A07 5G हुआ लॉन्च: जानें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाले बजट सैमसंग फोन की कीमत
  10. Flipkart Republic Day Sale 2026: 17 जनवरी को शुरू होगी बड़ी सेल! अर्ली डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.