गूगल के 5 में से 4 नए प्रोडक्ट अभी भारत में नहीं होंगे लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2016 09:56 IST
ख़ास बातें
  • पिक्सल और पिक्सल एक्लएल के प्री-ऑर्डर भारत में 13 अक्टूबर से शुरू होंगे
  • गूगल क्रोमकास्ट अल्ट्रा, गूगल होम अभीभारत में नहीं मिलेंगे
  • गूगल डेड्रीम व्यू और गूगल वाईफाई भी अभी भारत नहीं आएंगे
गूगल ने मंगलवार को सैन फ्रांसिसको में आयोजित एक इवेंट में दो पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इसके साथ गूगल ने अमेज़न ईको को टक्कर देने वाले गूगल होम, एक 4के एचडीआर-क्षमता वाला क्रोमकास्ट अल्ट्रा, अपना नया स्मार्टफोन वीआर सिस्टम डेड्रीम व्यू और एक होम नेटवर्किंग सॉल्यूशन गूगल वाई-फाई भी पेश किए।

भारत में गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन 13 अक्टूबर से क्वाइट ब्लैक और वेरी सिल्वर कलर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। लेकिन इस इवेंट में पेश किए गए गूगल के दूसरे प्रोडक्ट फिलहाल भारत में नहीं मिलेंगे। गूगल के एक प्रवक्ता ने लॉन्च इवेंट में गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में यह पुष्टि की।


भारत में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल हैंडसेट को अक्टूबर महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। भारत उन पहले छह देशों में शामिल है जहां ये स्मार्टफोन सबसे पहले उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि इस हैंडसेट की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत 5 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की होगी। ऑनलाइन बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। वहीं, ऑफलाइन बिक्री के लिए गूगल ने क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स के समेत करीब 1,000 रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है।
Advertisement
 
गूगल ने इस इवेंट में गूगल असिस्टेंट को मुख्य मंच पर लाकर अपने नए सॉफ्टवेयर इनोवेशन के बारे में भी जानकारी दी। गूगल के पिक्सल सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता का है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.