नए फीचर के साथ भले ही आप अपनी मीटिंग टीवी पर अटेंड कर पा रहे हों, लेकिन कैमरा व माइक्रोफोन के लिए आपको अपना कम्प्यूटर व स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल करना होगा। इस वजह से वीडियो कॉल के दौरान आप इससे ज्यादा दूर नहीं जा सकते।
गूगल ने मंगलवार को एक इवेंट में दो पिक्सल स्मार्टफोनलॉन्च किए। इसके साथ गूगल ने गूगल होम, एक 4के एचडीआर-क्षमता वाला क्रोमकास्ट अल्ट्रा, नया स्मार्टफोन वीआर सिस्टम डेड्रीम व्यू और एक होम नेटवर्किंग सॉल्यूशन गूगल वाई-फाई भी पेश किए।