OnePlus ब्रांड के सस्ते स्मार्ट टीवी अब मिलेंगे Flipkart पर भी

वनप्लस टीवी वाई सीरीज़ के OnePlus TV 32Y1 32-इंच एचडी-रेडी मॉडल (32HA0A00) की कीमत 14,999 रुपये और फुल-एचडी डिस्प्ले (43FA0A00) वाले OnePlus TV 43Y1 मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2020 12:31 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV Y सीरीज़ की भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है
  • Big Billion Days सेल के दौरान बेचे जाएंगे ये स्मार्ट टीवी
  • 32-इंच और 43-इंच स्क्रीन साइज़ में आते हैं वनप्लस के किफायती टीवी

OnePlus TV Y सीरीज़ की भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है

OnePlus TV Y Series अब Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए उपलब्ध होगा। सीरीज़ में 43 इंच का मॉडल और 32 इंच का मॉडल शामिल है। इससे पहले पिछले महीने फ्लिपकार्ट पर OnePlus TV Q1 सीरीज़ को शामिल किया गया था। OnePlus ने वनप्लस टीवी यू सीरीज़ और वाई सीरीज़ को जुलाई में लॉन्च किया था और वे Amazon और वनप्लस के स्टोर पर बेचे जा रहे थे। इसके अलावा, वनप्लस टीवी वाई सीरीज़ को फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान सस्ती कीमत पर बेचा जाएगा।
 

OnePlus TV Y series price in India, sale offers

वनप्लस टीवी वाई सीरीज़ के OnePlus TV 32Y1 32-इंच एचडी-रेडी मॉडल (32HA0A00) की कीमत 14,999 रुपये और फुल-एचडी डिस्प्ले (43FA0A00) वाले OnePlus TV 43Y1 मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। वनप्लस ने कहा है कि दोनों मॉडल आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

फ्लिपकार्ट के पास दोनों मॉडल के लिए कुछ ऑफर भी हैं। आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड से 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, दोनों मॉडल 16 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचे जाएंगे। इस खबर को लिखते समय, दोनों टीवी मॉडल (32-इंच, 43-इंच) फ्लिपकार्ट पर 'coming soon' के तौर पर लिस्ट किए गए हैं।
Advertisement
 

OnePlus TV Y series specifications, features

किफायती OnePlus TV Y सीरीज़ सीरीज़ को बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए लाया गया है। इस सीरीज़ में 32 इंच और 43 इंच के मॉडल हैं। ये स्मार्ट टीवी ऑक्सीजन प्ले, वनप्लस कनेक्ट और कई अनोखे फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स किफायती प्राइस सेगमेंट में यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे। दोनों टीवी मॉडल डीसीआई-पी3 कलर गैमट का 93 प्रतिशत कवरेज देते हैं और गामा इंजन, एंटी-अलाइज़िंग, नॉइस रिडक्शन, डायनामिक कॉन्ट्रास्ट और कलर स्पेस मैपिंग के साथ आते हैं।

दोनों स्मार्ट टीवी Android TV 9 Pie पर चलते हैं। इन्हें गूगल असिस्टेंट, गूगल क्रोमकास्ट और गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिला है। यूज़र्स चाहें तो ऑक्सीजन प्ले इंटरफेस का इस्तेमाल कंटेंट सेंट्रिक व्यू के लिए कर सकते हैं। वनप्लस की वाई सीरीज़ में 20 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है। OnePlus TV Y सीरीज़ क्रोमकास्ट के साथ आती है और इसमें गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, दो एचडीएमआई पोर्ट्स और दो यूएसबी पोर्ट्स मिलते हैं। OnePlus TV 32Y1 के डायमेंशन 713x65x425 एमएम और वज़न 3.5 किलोग्राम है। वहीं, OnePlus TV 43Y1 के डायमेंशन 957x72x564 एमएम और बिना स्टैंड के वज़न 5.7 किलोग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

Full-HD
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus TV, OnePlus TV 2020, OnePlus TV Y Series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.