65-इंच तक स्क्रीन साइज़ के साथ OnePlus TV U1S भारत में लॉन्च, कीमत 39,999 रुपये से शुरू

OnePlus TV U1S सीरीज़ के 50-इंच मॉडल की भारत में कीमत 39,999 रुपये है। इसके 55-इंच मॉडल को 47,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 जून 2021 20:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV U1S की भारत में शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है
  • नया वनप्लस टीवी 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज़ में आते हैं
  • सीरीज़ में Android TV 10 पर आधारित OxygenPlay 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल

OnePlus TV U1S की भारत में शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है

OnePlus TV U1S सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेलीविज़न सीरीज़ तीन साइज़ में आती है - 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच, जिनमें से सभी में 4K रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले शामिल है। OnePlus TV U1S सीरीज़ में HDR10+, HLG और MEMC सपोर्ट भी है। टेलीविज़न में पतले बेज़ेल्स हैं और ये Dynaudio के सहयोग से ट्यून किए गए डॉल्बी ऑडियो सपोर्टेड 30W स्पीकर के साथ आते हैं। वनप्लस ने OnePlus TV U1S सीरीज़ के साथ OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।
 

OnePlus TV U1S series price in India, sale date

OnePlus TV U1S सीरीज़ के 50-इंच मॉडल की भारत में कीमत 39,999 रुपये है। इसके 55-इंच मॉडल को 47,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। सबसे बड़ा 65-इंच मॉडल 62,999 रुपये में पेश हुआ है। नए वनप्लस टीवी की सेल रेड केबल क्लब, फ्लिपकार्ट प्लस और अमेज़ॅन प्राइम यूज़र्स के लिए आज रात 9 बजे से शुरू होगी। इनकी ओपन सेल कल यानी 11 जून से Oneplus.in, Flipkart और Amazon पर होगी।
Advertisement

इसके साथ लॉन्च किया गया OnePlus Camera मॉड्यूल अलग से 2,499 रुपये में बेचा जाएगा।
 

OnePlus TV U1S series specifications, features

OnePlus TV U1S सीरीज़ 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज़ के मॉडल में उपलब्ध है, जिनमें से सभी 4K (3,840x2,160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आते हैं और 10-बिट कलर डेप्थ के साथ-साथ 2 से कम Delta E और 93 प्रतिशत DCI-P3 हाई कलर एक्यूरेसी कवरेज देते हैं। ये वनप्लस के गामा इंजन पर काम करते हैं, जो देखने का अनुभव बढ़ाने के लिए 50 से अधिक AI एल्गोरिदम, जैसे कि नॉयस रिडक्शन, MEMC, FCC, सुपर रिज़ॉल्यूशन आदि का इस्तेमाल करता है। तीनों वनप्लस स्मार्ट टीवी Android TV 10 पर आधारित OxygenPlay 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। OnePlus TV U1S सीरीज़ में HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। ऑडियो की बात करें, तो टीवी में 30W स्पीकर मिलता है, जो डॉल्बी ऑडियो (Dynaudio द्वारा ट्यून किया गया) सपोर्ट करता है। मल्टीकास्ट के साथ इनमें दो स्मार्टफोन को एक साथ पेयर करने का विकल्प भी मिलता है। ये तीनों ही OnePlus Buds के साथ क्विक कनेक्ट फीचर के जरिए तुरंत पेयर हो सकते हैं।
Advertisement

नए OnePlus TV तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और एक ईथरनेट जैक के साथ आते हैं। इनमें HDMI 2.1 और eARC फीचर भी मिलते हैं। OnePlus Connect ऐप का इस्तेमाल कर TV को कंट्रोल करने के साथ-साथ Kids Mode को सक्षम करने के लिए किया जा सकता है। OnePlus Connect 2.0 पांच लोगों को एक-साथ टीवी कंट्रोल करने की क्षमता देता है। OnePlus TV U1S सीरीज़ फार फील्ड माइक्रोफोन और स्पीक नाओ फीचर के साथ आता है, जो आपको 'Ok Google' वॉयस कमांड से टीवी कंट्रोल करने का विकल्प देता है।

इनमें एक डेटा सेवर मोड भी है, जिसका इस्तेमाल TV पर चलने वाले विभिन्न ऐप्स के साथ किया जा सकता है। OnePlus Watch कंट्रोल भी है और जब स्मार्टवॉच को टीवी मॉडल से जोड़ा जाएगा, तो यूज़र्स के सो जाने पर टीवी 30 मिनट के बाद अपने आप बंद हो जाएंगे। OnePlus TV U1S सीरीज़ Amazon Alexa के साथ भी काम करती है।
Advertisement

कंपनी ने एक एक्सटर्नल OnePlus TV Camera भी पेश किया है, जिसमें फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन है। इसमें नॉयस रिडक्शन के साथ बिल्ट-इन डुअल माइक, मैग्नेटिक होल्डर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.