NU ने भारत में लॉन्च किए प्रीमियम स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

NU ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि ब्रांड ने भारत में Smart LED TV, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन की प्रीमियम रेंज लॉन्च की है, जिन्हें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 20:08 IST
ख़ास बातें
  • NU स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत 11,990 रुपये से शुरू होती है
  • एयर कंडीशनर की कीमत 27,990 रुपये से शुरू
  • 12,499 रुपये से शुरू होती है वॉशिंग मशीन
भारतीय होम अप्लायंस मार्केट में NU ने अपनी प्रीमियम प्रोडक्ट लाइनअप लॉन्च की है, जिसमें Smart LED TV, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन शामिल हैं। NU का दावा है कि उसके प्रोडक्ट्स ARM क्वाड कोर प्रोसेसर और ब्लू फिन टेक्नोलॉजी से लैस हैं और इनमें प्रतिस्पर्धी कीमत पर कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स को Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा।

NU ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि ब्रांड ने भारत में Smart LED TV, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन की प्रीमियम रेंज लॉन्च की है, जिन्हें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचा जाएगा। Arzooo के सब-ब्रांड NU के अनुसार, इन प्रोडक्ट्स को पूरे भारत में 18,000 से अधिक पिन कोड पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, दावा किया गया है कि बेहतर ग्राहक अनुभव और आफ्टर सेल सर्विस के लिए NU ने 400 से अधिक शहरों में 650 सर्विस सेंटर की स्थापना की है।
Advertisement
 

NU Smart TVs, Washing Machines, Air Conditioners price, specifications

NU स्मार्ट टीवी से शुरुआत करें, तो ब्रांड का कहना है कि उनके स्मार्ट टीवी सिनेमा, गेमिंग और क्रिकेट देखने के बेहतर अनुभव के लिए इंटेलिजेंट डिस्प्ले मोड के अलावा स्मूद मल्टी-टास्किंग, तेज वेब ब्राउजिंग और तेज बूट-अप से लैस आते हैं। डॉल्बी ऑडियो, बेजल-लेस डिजाइन और 4K पिक्चर क्वालिटी से लैस ये स्मार्ट TV "मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन" फीचर से भी लैस हैं। 

 NU game optimization smart HD LED TV 32-inch की कीमत 11,990 रुपये है, जबकि 43-इंच वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपए है। NU real cinema 4K ultra HD smart TV 55-इंच की कीमत 31,990 रुपये और 65-इंच वेरिएंट की कीमत 51,990 रुपये है।
Advertisement

बात करें, एयर कंडीशनर (ACs) की, तो ब्रांड ने तीन 4-इन-1 कन्वर्टिबल, इन्वर्टर स्प्लिट एयर कंडीशनर भी लॉन्च किए हैं, जो हाई एंबिएंट कूलिंग, इंस्टेंट टर्बो कूल, ब्लू फिन टेक्नोलॉजी और R32 इको-फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट के साथ आते हैं। 

NU के 1 टन 3-स्टार स्प्लिट एसी की कीमत 27,990 रुपये, 1.5 टन 3 स्टार वेरिएंट की कीमत 30,990 रुपये और 1.5 टन 5 स्टार वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये है।
Advertisement

NU ने दो कैटेगरी - फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड और सेमी-ऑटोमैटिक ट्विन टब में चार वाशिंग मशीन लॉन्च की हैं। ये क्वाड-आई पल्सेटर से लैस हैं, जो गहरी सफाई के लिए जबरदस्त पानी का फ्लो बनाता है। 
Advertisement

फुली-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन दो टाइप में आती है, NU 6.5 kg फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन और NU 8 kg फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन, जिनकी कीमत क्रमशः 12,499 रुपये और 16,999 रुपये है। सेमी-ऑटोमैटिक कैटेगरी दो वेरिएंट में आती है, जिनमें 9 kg सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड और 7 kg सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 8,499 रुपये और 10,999 रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nu, Smart Tv, Washing machines, Air Conditioners

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.