IPL के टेलिकास्‍ट राइट्स के लिए भी टकरा सकती हैं Amazon और Reliance

राइट्स के लिए कीमत 50 हजार करोड़ तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 18:11 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टार इंडिया ने साल 2022 तक IPL के डिजिटल और टीवी राइट्स खरीदे हैं
  • यह राइट्स 16,348 करोड़ रुपये में हासिल किए गए थे
  • एमेजॉन और रिलायंस अब इन प्रसारण अधिकारों को जीतना चाहती हैं

एक ओर एमेजॉन का प्राइम वीडियो है, तो दूसरी तरफ रिलायंस का JioTV है।

एमेजॉन (Amazon) और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (Reliance Industries) की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। फ्यूचर ग्रुप में निवेश और उसे खरीदने को लेकर दोनों के बीच काफी कॉम्‍पिटिशन देखने को मिला है और मामला अदालत में भी पहुंचा है। अब इन कंपनियों की जंग क्रिकेट की दुनिया के लिए हो सकती है। कहा जा रहा है कि आईपीएल (IPL) के टेलिकास्‍ट राइट्स को लेकर एमेजॉन और रिलायंस आमने-सामने आ सकती हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, एमेजॉन और रिलायंस, सोनी ग्रुप (Sony) और वॉल्ट डिज्‍नी (Walt Disney) से IPL के 5 साल के एक्सलूसिव TV और डिजिटल ब्रॉडकास्ट राइट्स को लेकर मुकाबला करेंगी। कंपनी की योजनाओं से परिचित एक सोर्स के मुताबिक, राइट्स के लिए कीमत 50 हजार करोड़ तक पहुंच सकती है।    

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विज्ञापन देने वाली कंपनी Parimatch के हेड एंटोन रुब्लिएव्स्की ने कहा कि क्रिकेट दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खेल है, जिसके ढाई अरब फैंस हैं। IPL इसके सुपर बाउल की तरह है। अगर आप वहां नहीं हैं, तो समझिए आपकी मौजूदगी कहीं नहीं है। 
Advertisement

डिज्‍नी के मालिकाना हक वाली स्‍टार इंडिया और सोनी देश के टॉप ब्रॉडकास्‍टर्स में से एक हैं। स्‍टार इंडिया ने साल 2022 तक IPL के डिजिटल और टीवी राइट्स के लिए 16,348 करोड़ रुपये दिए थे। इनका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स  के चैनलों और डिज्नी + हॉटस्टार पर हुआ था। पिछले सीजन में लीग मैच की व्‍यूअरशिप 350 मिलियन दर्शकों तक पहुंच गई थी। 

इन ट्रेडिशनल मीडिया फर्मों को अब रिलायंस और एमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। दोनों कंपनियां अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स मार्केट के लिए भी मुकाबला कर रही हैं। एक ओर एमेजॉन का प्राइम वीडियो है, तो दूसरी तरफ रिलायंस का JioTV है। रिलायंस अपने ब्रॉडकास्टिंग जॉइंट वेंचर Viacom18 के लिए भी निवेशकों से बातचीत कर रही है, ताकि 1.6 अरब डॉलर (करीब 11,920 करोड़ रुपये) जुटाए जा सकें।  
Advertisement

कंपनी की स्‍ट्रैटिजी की सीधी जानकारी रखने वाले एक सोर्स ने कहा कि IPL के टेलिकास्‍ट राइट्स को जीतना रिलायंस के Jio प्लेटफॉर्म और उसके डिजिटल विस्तार की योजनाओं के लिए अहम है। हालांकि रिलायंस और Viacom18 ने इस मामले में मांगे गए कमेंट का जवाब नहीं दिया। 
Advertisement

दूसरी ओर, एमेजॉन भी IPL के टेलिकास्‍ट से जुड़े राइट्स जीतना चाहती है। अपने प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर इसने हाल ही में क्रिकेट मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू की है। एमेजॉन इंडिया के स्‍पोक्‍सपर्सन ने भी इस मामले में कमेंट नहीं किया। वैसे कंपनी के पास टीवी प्लेटफॉर्म नहीं है। ऐसे में उसे टीवी पार्टनर लाने की जरूरत होगी या वह केवल डिजिटल के लिए बोली लगा सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.