Netflix पासवर्ड दोस्तों से साथ शेयर करना पड़ेगा महंगा, देनें होंगे ज्यादा पैसे!

कंपनी ने कई बार इस बारे में जिक्र किया कि जो यूजर्स अपने दोस्तों के साथ अकाउंट पासवर्ड शेयर करते हैं उससे कंपनी का बहुत नुकसान होता है। अब आखिरकार नेटफ्लिक्स ने ऐसे यूजर्स से एक्स्ट्रा चार्ज लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2022 19:59 IST
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्स अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज के नियमों को जल्द ही बदल सकती है।
  • चिली, कोस्टा रिका और पेरू में कंपनी जल्द करेगी ट्रायल शुरू।
  • मेन सब्सक्राइबर को घर के बाहर पासवर्ड शेयरिंग के लिए देना होगा चार्ज।
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने उन यूजर्स पर नकेल कसने की तैयारी कर दी है जो अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट (Netflix Account) का पासवर्ड अन्य लोगों जैसे कि अपने दोस्तों या जानकारों के साथ शेयर करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अपना पासवर्ड किसी दूसरे के साथ शेयर करने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। आपके नेटफ्लिक्स पासवर्ड (Netflix Password) की मदद से अब दूसरे लोग मुफ्त में इस ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म के कंटेंट का मजा नहीं ले सकेंगे। हालांकि, पासवर्ड शेयर करने के लिए आपको दोस्तों को नहीं, बल्कि आपको ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन (Netflix Subscription) अब नए नियमों के साथ आने वाला है। 

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कंपनी ने जानकारी दी है कि नेटफ्लिक्स अब अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज के नियमों में जल्द ही बदलाव करने जा रही है। ब्लॉग टाइटल 'पेइंग टू शेयर नेटफ्लिक्स आउटसाइड यॉर हाउहोल्ड' (Paying to Share Netflix Outside Your Household) में कंपनी ने कहा है कि नेटफ्लिक्स पासवर्ड को अगर आप किसी और के साथ शेयर करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। सब्सक्राइबर अगर किसी दोस्त या दूसरे व्यक्ति को अपना नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयर करना चाहता है तो उसके लिए उस अन्य व्यक्ति को भी एक यूजरनेम और पासवर्ड दिया जाएगा। 

अमेरिका बेस्ड स्ट्रीमिंग कंपनी बहुत जल्द चिली, कोस्टा रिका और पेरू में एक ट्रायल शुरू करेगी जिसमें मेन सब्सक्राइबर को अपने घर के बाहर अकाउंट पासवर्ड शेयरिंग के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। बाहर के सदस्यों को अलग लॉगइन और पासवर्ड दिया जाएगा। खबर है कि कंपनी मेन सब्सक्राइबर के अकाउंट पर एक सिक्योरिटी लेयर अलग से लागू करेगी जिससे कि मेन सब्सक्राइबर के अलावा अगर कोई अन्य व्यक्ति अकाउंट को लॉगइन करने की कोशिश करता है तो उसके लिए एक्सेस को रोक दिया जाएगा। ऐसे में उसे अलग से लॉगइन और पासवर्ड लेना होगा। 

कंपनी ने कई बार इस बारे में जिक्र किया कि जो यूजर्स अपने दोस्तों के साथ अकाउंट पासवर्ड शेयर करते हैं उससे कंपनी का बहुत नुकसान होता है। अब आखिरकार नेटफ्लिक्स ने ऐसे यूजर्स से एक्स्ट्रा चार्ज लेने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने 'एक अतिरिक्त मेंबर को जोड़ें' (Add an Extra Member) और 'प्रोफाइल को नए अकाउंट में ट्रांसफर करें' (Transfer Profile to a New Account) नामक दो फीचर्स को पेश किया है। चिली में इसके लिए यूजर्स को CLP 2,380 (लगभग 225 रुपये), कोस्टा रिका में USD 2.99 (लगभग 227 रुपये) और पेरु में PEN 7.9 (लगभग 160 रुपये) चुकाने होंगे। इन दोनों फीचर्स के माध्यम से कंपनी दूसरे लागों के साथ पासवर्ड शेयर करने वाले यूजर्स को टारगेट करने की कोशिश करेगी। 
Advertisement

हालांकि, भारत में अभी तक इस तरह का कोई फीचर कंपनी ने अपनी प्रोफाइल में ऐड नहीं किया है। कंपनी का मानना है कि भारत एक संवेदनशील मार्केट और यहां पर इस तरह के फीचर्स को जोड़ने से पहले कंपनी को लिए जाने वाले एक्स्ट्रा चार्ज को कम करना होगा ताकि भारत के यूजर्स इसको आसानी से अपना सकें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.