Xiaomi ने भारत में अब-तक का सबसे महंगा 75इंच वाला TV लॉन्च किया, जानें कीमत

Mi QLED TV 75 की सेल भारत में 27 अप्रैल से शुरू होगी, जिसे ऑनलाइन माध्यम से कंपनी की वेबसाइट व Flipkart से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2021 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Mi QLED TV 75 क्वाड-कोर 64-bit A55 प्रोसेसर से लैस है
  • मी क्यूएलईडी टीवी 75 इंच की सेल 27 अप्रैल से शुरू होगी
  • टीवी में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टटोरेज दी गई है

कंपनी का यह टीवी Mi QLED TV 4K रेंज का हिस्सा है

Mi QLED TV 75 Ultra-HD Smart Android TV को भारत में Xiaomi द्वारा लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 1,19,999 रुपये है। यह क्यूएलईडी टीवी 75 इंच साइज़ का है, जो कि सबसे बड़ा और शाओमी की भारत में टेलीविज़न रेंज के अंदर सबसे महंगा टीवी है। यह टीवी Dolby Vision फोर्मेट तक हाई डायनमिक रेंज को सपोर्ट करता है। यह टीवी Android TV इंटरफेस व Xiaomi के PatchWall यूज़र इंटरफेस के साथ Android TV 10 पर काम करता है। कंपनी का यह टीवी Mi QLED TV 4K रेंज का हिस्सा है, जो कि 55 इंच अल्ट्रा-एचडी टीवी के साथ भारत में हाल ही में पेश की गई थी।
 

Mi QLED TV 75 price and availability

Mi QLED TV 75 की कीमत Xiaomi के बाकी टेलीविज़न रेंज की तुलना से काफी अधिक है, जो कि 1,19,999 रुपये है। हालांकि, इस स्क्रीन साइज़ सेगमेंट में अन्य टीवी ब्रांड्स के तुलना में मी क्यूएलईडी टीवी 75 की कीमत काफी कम है। जो ग्राहक एक बड़े टीवी की तलाश में थे, उन ग्राहकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

इस टीवी की सेल भारत में 27 अप्रैल से शुरू होगी, जिसे ऑनलाइन माध्यम से कंपनी की वेबसाइट व Flipkart से खरीदा जा सकता है। 75 इंच का यह टीवी 55 इंच के Mi QLED TV 4K के बाद पेश किया गया है, जो कि पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 56,999 रुपये है।
 

Mi QLED TV 75 specifications and features

प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो मी क्यूएलईडी टीवी 75, 75 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है, जिसके साथ कंपनी ने 97 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 120हर्ट्ज़ अधिकतम रिफ्रेश रेट दिया है। इसमें विभिन्न फोर्मेट के लिए हाई डायनमिक रेंज सपोर्ट दिया गया है, जिसमें डॉल्बी विज़न, एचडीआर 10+, एचडीआर 10, और एचएलजी शामिल है।
Advertisement

साउंड के लिए टीवी में 6-ड्राइवर सिस्टम के जरिए 30वॉट का रेटेड आउटपुट ऑफर होगा, जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी फोर्मेट का सपोर्ट मिलेगा। स्पीकर सिस्टम में दो ट्विटर्स, दो फुल-रेंज ड्राइवर और दो वूफर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि Mi QLED TV 75 टीवी में अन्य टीवी की तुलना में स्पीकर कैविटी काफी बड़ी है, इसे लाउड और बेहतर साउंड देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

जैसे कि हमने बताया Mi QLED TV 75 स्टॉक एंड्रॉयड टीवी यूज़र इंटरफेस व शाओमी पैचवॉल यूज़र इंटरफेस के साथ एंड्रॉयड टीवी 10 पर काम करता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस प्राप्त होगा, जिसका इस्तेमाल आप Netflix, YouTube, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसी ऐप्स के लिए कर सकते हैं।
Advertisement

टीवी क्वाड-कोर 64-bit A55 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ऐप्स व ऐप्स डेटा के लिए 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टटोरेज दी गई है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ-साथ गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल रिमोट व हैंड-फ्री वॉयस कंट्रोल से किया जा सकता है। वॉयस असिस्टेंस के लिए टीवी में फार-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं।

इसके अलावा, नया मी टीवी सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से आने वाले हफ्तों में ‘Works With Alexa' के तौर पर सर्टिफाइड किया जाएगा, जो कि यूज़र्स को टीवी के साथ बात करने के लिए Echo smart speakers का उपयोग करने की अनुमति देगा। टीवी में उपलब्ध अन्य फीचर्स की बात करें, तो मी क्यूएलईडी टीवी में HDMI 2.1 कम्पेटिबिल्टी, गेमिंग कॉन्सोल के साथ बेहतर परफोर्मेंस के लिए ALLM (auto low-latency mode) आदि शामिल है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

75.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Looks and feels relatively premium

  • HDMI 2.1, eARC, Auto Low-Latency Mode, 4K@60Hz

  • Dolby Vision HDR

  • Good performance with all kinds of content across resolutions

  • Excellent software
  • Bad
  • Some issues with motion

  • Average black levels

  • Batteries for the remote not included
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.