136-इंच का LG MAGNIT 4K TV कमरे को बना देगा थिएटर, जानें इसकी खासियतें

LG MAGNIT 4K को CEDIA Expo में दिखाया गया, जहां कंपनी ने इसके साथ ही कई अन्य प्रोडक्ट्स का भी खुलासा किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 13:12 IST
ख़ास बातें
  • LG MAGNIT 4K को CEDIA Expo में दिखाया गया है
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस प्रोसेसिंग शामिल है
  • LG HU915QB UST लेजर प्रोजेक्टर को CEDIA इवेंट में अवॉर्ड मिला है

LG MAGNIT को कई अन्य प्रोडक्ट्स के साथ CEDIA Expo 2022 में दिखाया गया है

LG ने कथित तौर पर लेटेस्ट MAGNIT टीवी सीरीज की घोषणा की है, जो 4K रिजॉल्यूशन से लैस 136-इंच का एक विशाल डिस्प्ले है। LG MAGNIT 4K टीवी डिस्प्ले को CEDIA Expo 2022 में दिखाया गया है। इस दौरान कंपनी ने कई अन्य प्रीमियम प्रोडक्ट दिखाए। इस टीवी को कंपनी ने खास होम थिएटर सॉल्यूशन के रूप में प्रदर्शित किया। LG MAGNIT 4K केवल स्क्रीन साइज में बड़ा नहीं है, बल्कि इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

LG MAGNIT 4K को CEDIA Expo में दिखाया गया, जहां कंपनी ने इसके साथ ही कई अन्य प्रोडक्ट्स का भी खुलासा किया। नया MAGNIT टीवी डिस्प्ले 136-इंच साइज में आएगा। इसमें कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस प्रोसेसिंग दी है, जो फिल्मों, स्पोर्ट्स या NFT डिजिटल आर्टवर्क को खास ऑप्टिमाइज करेगी, जिससे इन्हें देखने का मजा कथित तौर पर दोगुना हो जाएगा। LG का यह भी दावा है कि इस टीवी डिस्प्ले में दिखाई देने वाले विजुअल्स की तुलना पारंपरिक होम थिएटर डिस्प्ले से नहीं की जा सकती है। 
Advertisement

यह कंपनी का पहना विशाल डिस्प्ले नहीं है। MAGNIT LG के अन्य 163-इंच और 325-इंच मॉडल सहित कई हाई-रिजॉल्यूशन डायरेक्ट व्यू एलईडी टीवी में सबसे छोटा है। कंपनी के पास 8K डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप 325-इंच मॉडल भी है। LG MAGNIT 4K 136-इंच टीवी की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, इसकी उपलब्धता की जानकारी भी बाद में कभी दी जाएगी।

LG ने यह भी बताया है कि CEDIA इवेंट के दौरान लोगों ने LG प्रोजेक्टरों को भी काफी पसंद किया, जिनमें से LG HU915QB UST लेजर प्रोजेक्टर को Projector Central द्वारा CEDIA Expo 2022 Best in Show अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। LG का दावा है कि CineBeam HU915QB प्रोजेक्टर इंटीग्रेटर्स और ग्राहकों के लिए समान रूप से एक प्रीमियम पैकेज है, जो CI-केंद्रित फीचर्स का एक सूट पेश करता है। इसके साथ ही यह 3-चैनल लेजर के साथ आश्चर्यजनक प्रोजेक्शन देने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें अल्ट्रा-शॉर्ट 0.19 थ्रो रेशियो मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG TV, LG 136 Inch TV, 136 Inch TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.