Hisense का E7Q Pro QLED TV इस सप्ताह हो सकता है भारत में लॉन्च, Amazon पर हुई लिस्टिंग

Hisense का दावा है कि इस QLED TV को फ्लिकर-फ्री विजुअल्स के लिए AMD FreeSync Premium सर्टिफिकेशन मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2025 21:54 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे
  • यह स्मार्ट टेलीविजन एक वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ होगा
  • इस QLED TV को 55 इंच से 100 इंच तक के साइज में उपलब्ध कराया जा सकता है

इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Hisense का नया QLED TV जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें 144 Hz का रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी और एक गेम बार इंटरफेस शामिल हो सकते हैं। कंपनी के E7Q Pro QLED TV को 55 इंच से 100 इंच तक के विभिन्न साइज में उपलब्ध कराया जा सकता है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Hisense E7Q Pro को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस QLED TV की देश में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्ट TV के फीचर्स और स्क्रीन के साइज के विकल्पों की जानकारी मिली है। इसे तीन स्क्रीन साइज - 55 इंच, 65 इंच और 100 इंच में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके पैनल में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और 3800:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो है। Hisense E7Q QLED TV में 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ ही Game Mode Pro के एनेबल होने पर वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) के लिए सपोर्ट हो सकता है। 
Advertisement

Hisense का दावा है कि इस QLED TV को फ्लिकर-फ्री विजुअल्स के लिए AMD FreeSync Premium सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें एक फिल्ममेकर मोड भी है। यह Dolby Vision Atmos और Dolby Atmos ऑडियो-विजुअल एनहांसमेंट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसमें 20 स्पीकर्स DTS:X ऑडियो के साथ दिए गए हैं। Hisense E7Q Pro में कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI 4K अपस्केलर और एनवायरमेंट के अनुसार कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी को एडजस्ट करने वाला AI Picture प्रमुख हैं। इसके अलावा एंबिएंट लाइट के आधार पर ब्राइटनेस लेवल्स को बैलेंस करने वाला AI Light Sensor मिलेगा। 

यह स्मार्ट टेलीविजन एक वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ होगा जिसमें बिल्ट-इन Alexa के साथ ही AirPlay शेयरिंग के लिए सपोर्ट मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए eARC सपोर्ट के साथ HDMI 2.1 पोर्ट, USB 2.0 पोर्ट, 3.5 mm हेडफोन जैक, एक कंपोजिट  AV इनपुट पोर्ट, RF पोर्ट, SPDIF पोर्ट, एक ऑडियो इनपुट पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 के विकल्प होंगे। हालांकि,  Hisense E7Q Pro के प्राइस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्ट टेलीविजंस के मार्केट में Hisense की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.