गूगल का नया क्रोमकास्ट डोंगल और क्रोमकास्ट ऑडियो भारत में लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016 12:19 IST
गूगल ने भारत में अपना सेकेंड जेनरेशन क्रोमकास्ट डोंगल लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ क्रोमकास्ट ऑडियो डोंगल भी लॉन्च किया गया है। दोनों की कीमत 3,399 रुपये रखी गई है। मीडिया-स्ट्रीमिंग डोंगल कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीम सहित रिलायंस और क्रोमा जैसे रिटेल स्टोर पर भी मिलेंगे। फिलहाल इनके उपलब्ध होने की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

याद दिला दें, कंपनी ने पिछले साल सितंबर में यह क्रोमकास्ट डोंगल और नया क्रोमकास्ट ऑडियो ग्लोबली लॉन्च किया था।

सेकेंड-जेनरेशन क्रोमकास्ट का डिजाइन ओरिजिनल क्रोमकास्ट से बहुत अलग है। नए क्रोमकास्ट में एक गोल क्रोमकास्ट लोगो के आकार की यूनिट के अंदर एचडीएमआई केबल है। कनेक्टिविटी भी पहले से ज्यादा अच्छी है और अब यह तीन ऑनबोर्ड एंटीना और शटर-फ्री हाइ क्वालिटी स्ट्रीमिंग के लिए डुअल-बैंड5 गगाहर्ट्ज़ 802.11एसी के साथ आता है। नया क्रोमकास्ट फास्ट प्ले एक बार कास्ट बटन प्रेस करने के बाद तेजी से वीडियो या ऑडियो स्ट्रीमिंग शुरू कर देता है।
 

नया क्रोमकास्ट डोंगल भी फीड फीचर के साथ है जिसे क्रोमकास्ट ऐप से नियंत्रित किया जा सकता है। यूजर अब चुन सकते हैं कि स्टैंडबाय पर क्रोमकास्ट, स्क्रीन पर कौन सा कंटेट डिस्प्ले करे। इसमें सोशल मीडिया फीड से इमेज फीड तक शामिल हैं। नया मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस ब्लैक, रेड और यलो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

क्रोमकास्ट ऑडियो डोंगल से यूजर म्यूजिक स्ट्रीमिंग के अलावा अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन से सीधे बिना वायरलेस कनेक्टिविटी के स्पीकर अटैच कर सकते हैं। यह पीसी के अलावा एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ काम करता है। यह डिवाइस हाई-क्वालिटी ऑडियो, 2 वाट आरएमएस और हाइब्रिड पोर्ट में एक ऑप्शनल ऑप्टिकल डिजिटल आउट सपोर्ट करता है। इसके अलावा में इसमें एक अतिरिक्त गेस्ट एक्सेस फीचर भी है, जिससे यूजर के वाई-फाई से कनेक्ट नहीं होने पर भी दूसरे यूजर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.