Motorola ब्रांड की स्मार्ट वाशिंग मशीन और स्मार्ट फ्रिज लाने की तैयारी, Flipkart पेज से खुलासा

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि कौन-से Motorola होम अप्लाइंसेस को इस दिन लॉन्च किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है इसमें एयर कंडिशनर, वॉशिंग मशिन और रेफ्रिजरेटर शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Motorola फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन और टू-डोर फ्रिज को लॉन्च कर सकती है
  • Flipkart पर लाइवस्ट्रीम हो सकता है लॉन्च इवेंट
  • ‘Big Billion Days Specials' रेंज के तहत पेश किए जाएंगे कई प्रोडक्ट

9 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट शाम 3 बजे शुरू किया जाएगा

Motorola होम अप्लाइंसेस रेंज को 9 अक्टूबर शाम 3 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा Flipkart के Motorola store page के जरिए हुआ है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि कौन-से होम अप्लाइंसेस को इस दिन लॉन्च किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है इसमें एयर कंडिशनर, वॉशिंग मशिन और रेफ्रिजरेटर शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि इन होम अप्लाइंसेस को Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान बेचा जाएगा। वर्चुअल इवेंट को आयोजित किया जाएगा, जिसे Flipkart पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है।

Flipkart पर Motorola store पेज के अनुसार, एयर कंडिशनर, वॉशिंग मशिन और रेफ्रिजरेटर को मोटोरोला ब्रांडिंग के तहत 9 अक्टूबर को शाम 3 बजे लॉन्च किया जाएगा। पेज पर जानकारी देते हुए लिखा है, “the first ever home appliance range made truly smart by Motorola”। फिलहाल, लॉन्च होने वाले अप्लाइंसेस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन पेज पर साझा की गई तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दौरान फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन और टू-डोर फ्रिज को लॉन्च किया जा सकता है।  
Advertisement

अप्लाइंसेस के साथ-साथ फिलहाल इनकी कीमत व उपलब्धता की जानकारी पर भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान मोटोराला ब्रांडिंग के इन प्रोडक्ट्स को बेचा जा सकता है। Big Billion Days सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है, जबकि Flipkart Plus सदस्यों के लिए यह सेल 15 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें, ‘Big Billion Days Specials'  रेंज के तहत फ्लिपकार्ट कई नए प्रोडक्ट्स पेश करने जा रहा है, जिसके लिए कंपनी ने कई लीडिंग ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। इस साल फ्लिपकार्ट ने Motorola और Nokia के साथ साझेदारी की है, ताकि क्रमश: नया 3 इन 1 स्मार्ट वायरलेस डिवाइस और Onkyo साउंड के साथ भारत का पहला स्मार्ट टीवी पेश किया जा सके।
Advertisement

फ्लिपकार्ट ने नए वायरस डिएक्टिवेटर AC को लॉन्च करने के लिए Bluestar के साथ भी साझेदारी की है। ई-कॉमर्स साइट जानकारी देती है कि इस साल बिग बिलियन डेज़ स्पेशल के लिए पार्टनरशिप की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है और 200 से अधिक स्पेशल एडिशन प्रोडक्ट् पेश किए गए हैं।
Advertisement

फिलहाल, साफ नहीं है कि मोटोरोला ब्रांडिंग के तहत लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की कीमत क्या होगी। हालांकि, लॉन्च इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है, तो ऐसे में प्रोडक्ट संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए हमे अब ज्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.