55, 43, 32 इंच डिस्प्ले वाले नए स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Elista ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट टीवी रेंज में विस्तार करते हुए नए स्मार्ट टीवी Elista QLED Google TV (2025) लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Elista QLED Google TV के 32 इंच मॉडल की कीमत 23,990 रुपये है।
  • Elista QLED Google TV के 43 इंच मॉडल की कीमत 35,990 रुपये है।
  • Elista QLED Google TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 69,990 रुपये है।

Elista QLED Google TV 2025 में 55 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Elista

Elista ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट टीवी रेंज में विस्तार करते हुए नए स्मार्ट टीवी Elista QLED Google TV (2025) लॉन्च किए हैं, जिसमें 32 इंच (HD), 43 इंच (FHD) और 55 इंच (4K UHD) डिस्प्ले ऑप्शन शामिल हैं। ये टीवी मिनिमल बेजल लेस डिजाइन के साथ QLED स्क्रीन से लैस हैं। 55 इंच मॉडल HDR10 के साथ 4K UHD का सपोर्ट करता है, जबकि 43 इंच मॉडल और 32 इंच मॉडल फुल HD और HD आउटपुट प्रदान करते हैं। इनमें कुछ वेरिएंट 48W डॉल्बी ऑडियो साउंडबार के साथ आते हैं। यहां हम आपको Elista QLED Google TV (2025) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Elista QLED Google TV (2025) Price

कीमत की बात की जाए तो Elista QLED Google TV के 32 इंच मॉडल की कीमत 23,990 रुपये है। वहीं 43 इंच मॉडल की कीमत 35,990 रुपये है। और 55 इंच मॉडल की कीमत 69,990 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी भारत भर में बिक्री के लिए सभी रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गए हैं।

Advertisement

Elista QLED Google TV (2025) Features, Specifications

Elista QLED Google TVs (2025) में 32 इंच की HD, 43 इंच की FHD, 55 इंच की 4K UHD (HDR10) डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है। इन टीवी में ADS पैनल के साथ QLED डिस्प्ले है, जिसमें बेजल लेस डिजाइन है। स्टोरेज की बात करें तो 55 इंच मॉडल में 2GB/16GB दी गई है। वहीं 32 इंच और 43 इंच में 1.5GB/8GB दी गई है। ऑडियो की बात करें तो इन टीवी में 48W डॉल्बी ऑडियो साउंडबार मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई,दो एचडीएमआई पोर्ट और इन बिल्ट क्रॉमकास्ट मिलता है। ये टीवी Google TV पर काम करते हैं, जिसके साथ गूगल एसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। ये वॉयस कंट्रोल और स्मार्ट होम सपोर्ट के साथ आते हैं।

Elista QLED Google TV 32 इंच मॉडल की कीमत कितनी है?

Elista QLED Google TV के 32 इंच मॉडल की कीमत 23,990 रुपये है।

Advertisement

Elista QLED Google TV 43 इंच मॉडल की कीमत कितनी है?

Elista QLED Google TV के 43 इंच मॉडल की कीमत 35,990 रुपये है।

Elista QLED Google TV 55 इंच मॉडल की कीमत कितनी है?

Elista QLED Google TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 69,990 रुपये है।

Advertisement

Elista QLED Google TV (2025) में कैसी डिस्प्ले है?

Elista QLED Google TV (2025) में 32 इंच (HD), 43 इंच (FHD) और 55 इंच (4K UHD) डिस्प्ले ऑप्शन शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elista

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.