Display Technology

Display Technology - ख़बरें

  • Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
    Qore Ultra में 4-PD प्रेसिजन सेंसर एरे और 6-एक्सिस मोशन सेंसर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इस हार्डवेयर आर्किटेक्चर से महत्वपूर्ण डेटा की लगातार ट्रैकिंग की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट, HRV, SpO_2, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस की निगरानी शामिल है। इसकी बैटरी 15 दिन तक चल सकती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है।
  • भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
    भारत में शाओमी के TVs का यूजर बेस लगभग 1.3 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी की TVs की सेल्स में 55 इंच और इससे बड़े टेलीविजंस की हिस्सेदारी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 200 प्रतिशत बढ़ी है। इसके साथ ही शाओमी के बड़ी स्क्रीन वाले QLED टेलीविजंस की भी मजबूत डिमांड है। कंपनी के 75 इंच के QLED TV की सेल्स इसके 75 इंच के पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 10 गुणा अधिक रही है।
  • Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    Red Magic ने बताया है कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में Red Magic 12 Pro+ शामिल होगा। Nubia Technology के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने कहा है कि इस चिपसेट की स्पीड, एनर्जी एफिशिएंसी और एडवांस्ड फीचर्स लंबे सेशंस के दौरान बेहतर गेमप्ले और फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा।
  • Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
    इस कैटेगरी में सेल्स तेजी से बढ़ने का बड़ा कारण युवाओं की कनेक्टेड अप्लायंसेज में बढ़ती हुई दिलचस्पी है। भारत और साउथ वेस्ट एशिया में एक्टिव SmartThings के यूजर्स में से लगभग 71 प्रतिशत की आयु 40 वर्ष से कम है। इसकी तुलना में वैश्विक औसत लगभग 48 प्रतिशत का है। भारत में सैमसंग के अप्लांयेसज की कुल सेल्स में AI-पावर्ड अप्लायंसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
  • iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
    iQOO 16 के लॉन्च से पहले डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। कंपनी ने Samsung Display × iQOO स्क्रीन टेक्नोलॉजी इवेंट में इसका खुलासा किया है। इवेंट में कंपनी ने दावा किया कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 2K 165Hz डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
    TCL P80 सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन्स जोड़े हैं जिसमें TCL P80 और TCL P80 Pro को पेश किया गया है। बता दें कि इस सीरीज में TCL P80 Ultra पहले से ही मौजूद है। TCL P80 में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन Dimensity 7300 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। वहीं, TCL P80 Pro में 6.83 इंच का 120Hz डिस्प्ले है। यह फोन Ultra मॉडल की तरह ही NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है।
  • Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
    गूगल ने अपने सप्लायर्स को सूचना दी है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत से Pixel स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉचेज की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को बंद करने की योजना बना रही है। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव हो सकता है। इस तनाव का असर दोनों देशों की कंपनियों पर पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और वियतनाम में गूगल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को बढ़ाया है।
  • Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में इसके पिछले वर्जन की तरह राउंडेड डिजाइन को बरकरार रखा गया है। हालांकि, इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिहाज से कई अपग्रेड किए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में डोम्ड Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले 60 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 320 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है।
  • UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
    मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने स्पष्ट किया है कि पर्सन-टु-पर्सन (P2P) UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगाया जाएगा। हाल ही में पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में किए गए बदलाव के बाद यह आशंका जताई गई थी कि UPI के यूजर्स को पेमेंट्स करने के लिए चार्ज देना पड़ सकता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाया जाता है तो यह सीमित मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर लागू होगा।
  • Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। Moto G Max का प्राइस लगभग 30,000 रुपये का हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। Moto G Max के इंटरनेशनल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
    OnePlus 16 में कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। हाल ही में Snapdragon Gaming Technology Awards में इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च की पुष्टि की गई थी। OnePlus 16 में RAM और स्टोरेज के चार ऑप्शन हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी होगी। यह वेरिएंट OnePlus 11 के बाद से मौजूद नहीं है।
  • Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
    एपल के आगामी MacBook Pro मॉडल्स के OLED टच पैनल्स के लिए Samsung Display एकमात्र सप्लायर हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लिए एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने इस लैपटॉप के डिवेलपमेंट की शुरुआत से सैमसंग को शामिल किया है। MacBook Pro के लिए पैनल्स बनाने में ऑक्साइड थिन-फिल्म (TFT) टेक्नोलॉजी, RGB OLED स्ट्रक्चर और टच सॉल्यूशन का इस्तेमाल होगा।
  • Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
    Google Store के होमपेज पर दिए गए प्रमोशनल क्लिप में गोल्डन कलर वाला स्मार्टफोन दिख रहा है। इसमें गूगल की Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने टीजर में स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नए विजुअल एलिमेंट Pixel Glow का खुलासा किया है। यह कैमरा बार के साथ सर्कुलर एरिया में फ्लैश के स्थान पर है
  • इंसानी बाल से पतली डिस्प्ले फिल्म! Samsung ने Galaxy Z Fold 8 लॉन्च से पहले टीज की एडवांस टेक्नोलॉजी
    Samsung ने अपनी अगली Galaxy Fold सीरीज के लिए Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Titanium-Alloy Film और Titanium Plate का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोल्डेबल डिस्प्ले ज्यादा मजबूत होगी और स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज पहले के मुकाबले कम नजर आएगी। Samsung का यह भी दावा है कि नई टेक्नोलॉजी डिस्प्ले को पतला रखने के साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी और मजबूती भी देगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि Flex Titanium टेक्नोलॉजी की शुरुआत अगली Galaxy Fold डिवाइसेज के साथ होगी, जिनका खुलासा Galaxy Unpacked इवेंट में किया जाएगा।
  • Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
    Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2,788 × 1,280 पिक्सल्स का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।

Display Technology - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »