Gaming Technology

Gaming Technology - ख़बरें

  • Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    Red Magic ने बताया है कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में Red Magic 12 Pro+ शामिल होगा। Nubia Technology के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने कहा है कि इस चिपसेट की स्पीड, एनर्जी एफिशिएंसी और एडवांस्ड फीचर्स लंबे सेशंस के दौरान बेहतर गेमप्ले और फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा।
  • हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
    भारत की गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने Qualcomm Technologies के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। दोनों कंपनियां भारत और दूसरे उभरते बाजारों के लिए नए गेमिंग डिवाइस तैयार करेंगी। इस साझेदारी के तहत ARC X1 Gaming Handheld भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, नए डिवाइस में Qualcomm की कंप्यूटिंग, ग्राफिक्स, AI और वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। ARC का फोकस पोर्टेबल गेमिंग हार्डवेयर पर है, जिसमें परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और तापमान के बीच संतुलन रखने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, ARC ने अभी X1 की कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
  • OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
    OnePlus 16 में कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। हाल ही में Snapdragon Gaming Technology Awards में इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च की पुष्टि की गई थी। OnePlus 16 में RAM और स्टोरेज के चार ऑप्शन हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी होगी। यह वेरिएंट OnePlus 11 के बाद से मौजूद नहीं है।
  • गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
    इस मामले में पुनर्विचार याचिकाओं में कहा गया है कि प्लेयर्स को जीत की रकम ट्रांसफर किए जाने पर GST लागू होना चाहिए और इसे किसी गेम में हिस्सा लेने के लिए एंट्री फीस के तौर पर भुगतान पर नहीं लगाया जाना चाहिए। इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने GST कानून में संशोधन के जरिए पेश किए गए क्लॉज की गलत व्याख्या की है, जिससे प्रावधानों को पिछली तारीख से लागू किया जा रहा है।
  • Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
    Samsung ने COMPUTEX 2026 में अपनी नई OLED और QD-OLED डिस्प्ले लाइनअप पेश की है। कंपनी ने कुल 16 नए गेमिंग-फोकस्ड डिस्प्ले प्रदर्शित किए हैं, जिनमें 8.8 इंच OLED पैनल से लेकर 49 इंच QD-OLED मॉनिटर तक शामिल हैं। इवेंट की सबसे बड़ी खासियत दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर रहा। इसके अलावा Ultra Slim OLED पैनल और नई Penta Tandem QD-OLED टेक्नोलॉजी को भी शोकेस किया गया। कंपनी का दावा है कि नई तकनीक बेहतर ब्राइटनेस, दक्षता और गेमिंग एक्सपीरिएंस देने में सक्षम है।
  • सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
    Pokemon Go खेलते समय यूजर्स ने अनजाने में एक बड़ा रियल वर्ल्ड डेटाबेस तैयार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम और अन्य AR ऐप्स के जरिए करीब 30 अरब इमेज इकट्ठा हुई हैं, जिनसे एक डिटेल्ड 3D मैप तैयार हुआ है। यह डेटा अब Niantic की AI कंपनी Niantic Spatial द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए Visual Positioning System बनाया गया है, जो कैमरे के जरिए लोकेशन पहचानता है। इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल Coco Robotics के डिलीवरी रोबोट कर रहे हैं, जिससे वे सटीक जगह तक पहुंच सकते हैं।
  • गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
    Winzo ने अपने ऐप पर वास्तविक प्लेयर्स और बॉट्स के बीच खेले गए मैचों से मिले 'रेक कमीशन' के तौर पर अपराध की रकम हासिल की थी। ED ने बताया, "BOTs के इस्तेमाल और फंड के विड्रॉल पर रोक लगाकर यूजर्स को अधिक मैच खेलने के लिए उकसाया जाता था।" इस तरीके से Winzo को पिछले कुछ वर्षों में अपराध से जुड़ी लगभग 3,522 करोड़ रुपये की रकम मिली थी
  • Red Magic 11 Air का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Star Shield Eye Protection Technology 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है।
  • iQOO 15 में मिलेगा फास्ट 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, इस महीने हो सकता है लॉन्च
    नए स्मार्टफोन में डस्ट-प्रूफ और भीगने से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। इसके अलावा iQOO 15 में न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इससे पहले यह स्कैनर iQOO 13 में मिला था। हाल ही में iQOO ने आगामी स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेबिलिटी की जानकारी दी थी। यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।
  • ऑनलाइन मनी गेमिंग पर बैन के बाद गेमिंग फर्मों ने बनाई एसोसिएशन
    इंडियन गेम पब्लिशर्स एंड डिवेलपर्स एसोसिएशन (IGPDA) में SuperGaming, Reliance Games, Dot9 Games, Nazara Technologies, Gametion, nCore Games और कुछ अन्य कंपनियां शामिल हैं। IGPDA ने महाराष्ट्र सरकार के साथ भी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप करने का प्रपोजल दिया है। इसके तहत, मुंबई में गेमिंग फर्मों और इनवेस्टर्स को लाने के लिए पॉलिसी की मांग की गई है।
  • Samsung ने 4K रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया Micro RGB TV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्ट टेलीविजन में 115 इंच का डिस्प्ले 4K (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और Micro RGB HDR+ सपोर्ट के साथ है। सैमसंग की प्रॉपराइटरी Micro RGB टेक्नोलॉजी से रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो RGB LED को अलग से कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमर्स के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है।
  • Microsoft से होगी हजारों वर्कर्स की छंटनी, AI में बढ़ते इनवेस्टमेंट का असर
    यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारी इनवेस्टमेंट कर रही है। इस वजह से कॉस्ट को घटाने के लिए स्टाफ में कमी की जा रही है। इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की थी। पिछले महीने के अंत में कंपनी के पास लगभग 2,28,000 वर्कर्स थे। यह इनमें से हजारों वर्कर्स को हटाने की तैयारी कर रही है। इसका विशेषतौर पर सेल्स और गेमिंग जैसी डिविजंस पर बड़ा असर होगा।
  • Hisense का E7Q Pro QLED TV इस सप्ताह हो सकता है भारत में लॉन्च, Amazon पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें 144 Hz का रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी और एक गेम बार इंटरफेस शामिल हो सकते हैं। कंपनी के E7Q Pro QLED TV को 55 इंच से 100 इंच तक के विभिन्न साइज में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह स्मार्ट टेलीविजन एक वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ होगा जिसमें बिल्ट-इन Alexa के साथ ही AirPlay शेयरिंग के लिए सपोर्ट मिलेगा।
  • Infosys को मिली चेतावनी, फ्रेशर्स की जॉइनिंग में देरी पर कंपनी के खिलाफ होगा प्रदर्शन
    हाल ही में कंपनी ने इन फ्रेशर्स को ऑफर लेटर जारी किए थे। सॉफ्टवेयर वर्कर्स की एक यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर इनकी जॉइनिंग की तिथि को टाला जाता है तो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
  • IT सेक्टर में छंटनी जारी, माइक्रोसॉफ्ट से बाहर हुए 1,000 से ज्यादा वर्कर्स
    इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गेमिंग डिविजन से लगभग 1,900 वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। इनमें Activision Blizzard और Xbox के वर्कर्स शामिल थे

Gaming Technology - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »