144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!

BenQ ने भारत में GW90TC सीरीज मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं। नई रेंज में 144Hz IPS पैनल, USB C कनेक्टिविटी, 20W पावर डिलीवरी और Eye Care फीचर्स दिए गए हैं।

144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!

Photo Credit: BenQ

ख़ास बातें
  • इसमें है 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम
  • GW2490C मॉडल 9,589 रुपये और GW2790TC की कीमत 14,990 रुपये
  • मॉनिटर्स की सेल होगी चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर
विज्ञापन

BenQ ने भारत में अपनी नई GW90TC सीरीज के मॉनिटर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में GW2490TC और GW2790TC के साथ GW2490C और GW2790C मॉडल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक नई सीरीज को हाइब्रिड वर्क, ऑनलाइन लर्निंग और मल्टी डिवाइस सेटअप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सभी मॉडलों में Full HD IPS पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। साथ ही USB Type C कनेक्टिविटी के जरिए सिंगल केबल सॉल्यूशन और 20W तक पावर डिलीवरी सपोर्ट मिलता है।

कीमत की बात करें तो GW2790TC की कीमत 14,990 रुपये, GW2490TC की 12,750 रुपये रखी गई है। वहीं GW2790C 11,989 रुपये और GW2490C 9,589 रुपये में उपलब्ध है। ये मॉनिटर्स चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो GW90TC सीरीज में Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो वाइड व्यूइंग एंगल और कंसिस्टेंट कलर आउटपुट ऑफर करने का दावा करता है। 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ ये मॉनिटर्स मल्टीटास्किंग और डेली कंटेंट कंजम्पशन के दौरान स्मूथ विजुअल्स देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें AMD FreeSync सपोर्ट भी शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए USB Type C पोर्ट DisplayPort Alt Mode के साथ दिया गया है, जिससे एक ही केबल के जरिए डिस्प्ले आउटपुट और डेटा ट्रांसफर संभव है। कंपनी के मुताबिक 20W तक पावर डिलीवरी सपोर्ट के कारण कनेक्टेड डिवाइस चार्ज भी हो सकते हैं।

लंबे समय तक स्क्रीन यूज को ध्यान में रखते हुए BenQ की Eye Care टेक्नोलॉजी जैसे Flicker Free, Low Blue Light और Visual Optimiser फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा मॉनिटर्स में हाइट, टिल्ट, स्विवेल और पिवट जैसे एर्गोनोमिक एडजस्टमेंट दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन पोजिशन सेट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »