• होम
  • google
  • ख़बरें
  • Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज एक बार फिर, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज एक बार फिर, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 Pro को मार्च 2020 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही स्मार्टफोन खासा लोकप्रिय हो गया है।

Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज एक बार फिर, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुुरू होती है

ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस है Redmi Note 9 Pro
  • आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • 13,999 रुपये से शुरू होता है लोकप्रिय रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे अमेज़न और Xiaomi के अपने ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होने वाली है। स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया गया था। हालांकि लॉन्च के तुरंत बाद से इसकी फ्लैश सेल शुरू नहीं हो पाई। इसका कारण भारत में लगा लॉकडाउन था, लेकिन अब पिछले कुछ हफ्तों से रेडमी नोट 9 प्रो फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछली कुछ Redmi Note 9 Pro सेल को देखा जाए तो स्मार्टफोन को आउट-ऑफ-स्टॉक होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। हो भी क्यों न, रेडमी नोट 9 प्रो की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और इस कीमत में यह कई आकर्षक फीचर्स से लैस आता है। स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है।

Redmi Note 9 Pro खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि अब ग्रीन, ऑरेंज के साथ रेड ज़ोन में भी स्मार्टफोन समेत गैर-आवश्यक सामानों की बिक्री शुरू हो चुकी है। हालांकि सील्ड और कंटेनमेंट क्षेत्रों के ग्राहक अभी भी  ऑनलाइन डिलीवरी का फायदा नहीं उठा सकेंगे। यहां हम आपको Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल, कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 9 Pro price in India, availability

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्मार्टफोन Amazon India के साथ Mi.com पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  4. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  5. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  6. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  7. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  8. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »