PUBG Mobile या Free Fire नहीं, 2020 में इस गेम को किया गया सबसे ज्यादा बार डाउनलोड

साल 2020 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड करने वाली लिस्ट में Among Us सबसे ऊपर रहा है। इसके बाद Subway Surfer का नाम आया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2021 19:27 IST
ख़ास बातें
  • Apptopia की 2020 की टॉप डाउनलोडेड गेम्स की लिस्ट में Among Us ने किया टॉप
  • Subway Surfers और Free Fire ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान
  • चौथे स्थान पर अपनी जगह बना पाया सबसे लोकप्रिय मोबाइल बैटल रोयाल गेम PUBG

PUBG Mobile साल 2020 में टॉप डाउनलोड्स की लिस्ट में चौथे स्थान में रहा

Among Us 2020 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला गेम रहा है। जी हां, PUBG Mobile, Call of Duty: Mobile या Garena Free Fire जैसे गेम्स नहीं, बल्कि एक मिस्ट्री-पार्टी-एक्शन गेम को 2020 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस गेम को पिछले कुछ महीनों में बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली है। हालांकि गेम नया नहीं है। अमेरिकी डेवलपर और पब्लिशन Innersloth के इस मोबाइल गेम ने Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर पहला स्थान हासिल किया है। PUBG Mobile को लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। 

Apptopia के ब्लॉग के अनुसार, साल 2020 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड करने वाली लिस्ट में Among Us सबसे ऊपर रहा है। इसके बाद Subway Surfer का नाम आया है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर Garena Free Fire मोबाइल बैटल रोयाल गेम रहा है, जिसने भारत में PUBG Mobile के बैन के बाद लोकप्रियता हासिल करनी शुरू की। लिस्ट में चौथे स्थान पर PUBG Mobile ने कब्ज़ा किया है। भारत में पबजी मोबाइल का बहुत बड़ा यूज़रबेस रहा है, लेकिन सितंबर 2020 में बैन के बाद डेवलपर्स को बड़ा नुक्सान हुआ।

ब्लॉग में बताया गया है कि "Among Us" को 2020 में ग्लोबल स्तर पर 26.4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, अमेरिका में इसे 4.1 करोड़ डाउलोड्स हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रहे Subway Surfers को ग्लोबल स्तर पर 22.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। वहीं,  Garena Free Fire को 21.8 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। PUBG Mobile को चौथा स्थान हासिल हुआ, क्योंकि इसे 17.5 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। निश्चित तौर पर भारत में प्रतिबंध के चलते गेम का यूज़रबेस कम हुआ है।

'Among Us' का लिस्ट में टॉप स्थान हासिल करना हैरानी की बात नहीं है। पिछले कुछ महीनों में गेम को बहुत लोकप्रियता मिली है। यह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर सोशल गेम हैस जिसे 2018 में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया था। गेम ने Microsoft Windows पर नवंबर 2018 में शुरुआत की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Subway Surfers, Among Us, PUBG Mobile
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.