Sony के प्लेस्टेशन 5 की सेल्स हुई 6.5 करोड़ से ज्यादा, प्रॉफिट 70 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा

Sony को गेमिंग सेगमेंट से भी अच्छा प्रॉफिट मिल रहा है। हालांकि, नॉर्थ अमेरिका में इसके इमेज सेंसर की डिमांड में कमी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 20:50 IST
ख़ास बातें
  • Sony को गेमिंग सेगमेंट से भी अच्छा प्रॉफिट मिल रहा है
  • सितंबर तिमाही में कंपनी PS 5 की सेल्स लगभग 38 लाख यूनिट्स की रही है
  • कंपनी के स्मार्टफोन कंपोनेंट की बड़े डिवाइसेज मेकर्स को सप्लाई होती है

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने PlayStation 5 Pro को लॉन्च किया था

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का तीसरी तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 73 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी की म्यूजिक सेगमेंट में सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। Sony को गेमिंग सेगमेंट से भी अच्छा प्रॉफिट मिल रहा है। हालांकि, नॉर्थ अमेरिका में इसके इमेज सेंसर की डिमांड में कमी हुई है। 

सोनी की PlayStation 5 की सेल्स 6.5 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। कंपनी ने बताया कि मार्च में समाप्त होने वाले वर्ष में उसका नेट रेवेन्यू 83 अरब डॉलर से अधिक का हो सकता है। इसके पिछले पूर्वानुमान से यह कुछ अधिक है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर तिमाही में सोनी की प्लेस्टेशन 5 की सेल्स लगभग 38 लाख यूनिट्स की रही है। एंटरटेनमें से जुड़ा कंटेंट बनाने के साथ ही कंपनी अपने स्मार्टफोन कंपोनेंट्स की बड़े डिवाइसेज मेकर्स को सप्लाई भी की जाती है। इनमें अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Apple और चीन की Xiaomi शामिल हैं। 

इस महीने की शुरुआत में सोनी ने PlayStation 5 Pro को लॉन्च किया था। इसमें अपग्रेडेड GPU, एडवांस्ड रे-ट्रेसिंग और बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी के साथ PS 5 की तुलना में दोगुनी स्टोरेज है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके लिए एनहांस की गई 50 से अधिक गेम्स की भी जानकारी दी थी। PS 5 Pro का प्राइस लगभग 700 डॉलर का है। इसके साथ कस्टमर्स लगभग 80 डॉलर में अटैचेबल डिस्क ड्राइव और लगभग 30 डॉलर में वर्टिकल स्टैंड खरीद सकते हैं। इसे चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध कराया गया है। यह व्हाइट और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके लिए लिमिटेड एडिशन ग्रे कलर का भी विकल्प है। 

PS 5 Pro में PS 5 की तुलना में हार्डवेयर में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। इसमें बेहतर फ्रेम रेट्स और हाई रिजॉल्यूशन मिलता है। PS 5 Pro में CPU के तौर पर AMD Ryzen Zen 2 है। हालांकि, इसमें PS 5 से बेहतर RDNA ग्राफिक्स 16.7 के GPU कंप्यूट परफॉर्मेंस के साथ है। इसमें 16 GB की GDDR6 मेमोरी और सिस्टम टास्क्स के लिए अतिरिक्त 2 GB का DDR5 RAM है। PS 5 Pro में 2 TB की स्टोरेज दी गई है। Sony का देश में बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष में Sony का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस एक अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों में सोनी ने अपने बिजनेस को टेलीविजन से आगे डायवर्सिफाई किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  2. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  4. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  6. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  7. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  8. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  10. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.