PUBG New State का नाम बदलकर हुआ New State Mobile, गेम में जुड़े नए रिवॉर्ड्स

Krafton ने हाल ही में Lunar New Year इवेंट्स और गेम में रिवॉर्ड के एक नए सेट की घोषणा भी की थी, जो 2 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 18:44 IST
ख़ास बातें
  • नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था PUBG: New State गेम
  • हाल ही में न्यू स्टेट मोबाइल में एक नया BR: Extreme मोड जोड़ा गया था
  • Krafton ने New State Mobile के लिए Lunar New Year इवेंट घोषित किया

खबर लिखते समय तक गेम Google Play store पर PUBG: New State नाम से ही लिस्टेड था

PUBG New State का नाम बदलकर New State Mobile किया जा रहा है। गेम के पब्लिशर Krafton ने इस गेम को नवंबर 2021 में लॉन्च किया था। यह लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम काफी हद तक Battlegrounds Mobile India (PUBG Mobile) की तरह ही है, लेकिन इसमें थीम के साथ-साथ हथियारों व कुछ अन्य एलिमेंट्स में बदलाव किए गए हैं। लॉन्च के बाद से New State Mobile को 4.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड्स मिल चुके हैं।

दक्षिण कोरियाई पब्लिशर ने गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए बताया कि PUBG New State का नाम बदलकर New State Mobile कर दिया गया है। क्राफ्टॉन पहले ही अपने Facebook और Twitter अकाउंट का नाम बदलकर न्यू स्टेट मोबाइल कर चुका है। Krafton ने ट्वीट में लिखा "न्यू स्टेट हमेशा एक मोबाइल-केंद्रित अनुभव रहा है, और न्यू स्टेट मोबाइल में बदलाव के जरिए हम इसे कोर में ला रहे हैं।" पिछली रिपोर्ट के अनुसार, गेम को पिछले साल नवंबर में जारी किया गया था और तब से इसे 45 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस खबर को लिखते समय तक, गेम Google Play store और Apple App Store में PUBG: New State टाइटल के साथ ही लिस्टेड था।

क्राफ्टॉन ने हाल ही में न्यू स्टेट मोबाइल में एक नया BR: Extreme मोड जोड़ा है, जिसमें मैच में 64 खिलाड़ी होते हैं और यह 20 मिनट तक चलता है। गेमर्स को P1911 हैंडगन, एक स्मोक ग्रेनेड, 300 ड्रोन क्रेडिट और पूरी तरह से चार्ज किए गए बूस्ट मीटर के साथ Troi मैप में गिरा दिया जाता है। Dotesports की एक रिपोर्ट के अनुसार, BR: Extreme मोड के साथ ही Krafton आने वाले समय में गेम में और भी बहुत सारे बदलाव करने वाला है।

इस बीच, Krafton ने हाल ही में Lunar New Year इवेंट्स और गेम में रिवॉर्ड के एक नए सेट की घोषणा भी की थी, जो 2 फरवरी तक चलेगा। पहला इवेंट उन प्लेयर्स को तीन BP Random बॉक्स देगा, जो कम से कम चार दिनों के लिए गेम में लॉग इन करते हैं। इसके अलावा, चार दिनों तक दिन में कम से कम तीन बार BR: Extreme मोड खेलने वाले प्लेयर्स को Royale Chest Trickets मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.