PUBG: New State यूजर्स के लिए आ रहा नया मैप, जानें 2022 में क्‍या होगा खास

नए मैप के अलावा, पबजी : न्यू स्टेट को नए साल के पहले दो महीनों में कुछ महत्‍वपूर्ण अपडेट मिलेंगे। क्राफ्टन ने बताया है कि गेम में अपडेट और सुधार इस साल भी जारी रहेंगे, ताकि यूजर्स की उम्‍मीदों को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जनवरी 2022 20:18 IST
ख़ास बातें
  • नए मैप की एक झलक दिखाने के लिए क्राफ्टन ने तीन इमेज रिलीज की हैं
  • नए मैप में पहाड़ों-मैदानों के साथ-साथ मॉडर्न बिल्डिंग्‍स भी दिखाई देंगी
  • नए साल के पहले दो महीनों में कुछ महत्‍वपूर्ण अपडेट भी मिलेंगे

नए मैप में पहाड़ों-मैदानों के साथ-साथ मॉडर्न बिल्डिंग्‍स और एक सेंट्रल सिटी टावर दिखाई देता है।

Photo Credit: Gadgets360/Robin John

पबजी : न्यू स्टेट (PUBG: New State) गेम को नया मैप और कुछ प्रमुख अपडेट मिलने जा रहे हैं। गेम की पब्लिशर क्राफ्टन (Krafton) ने कम्‍युनिटी को दिए न्‍यू ईयर मेसेज में यह घोषणा की है। कंपनी ने नए मैप की एक झलक भी दिखाई है। पबजी : न्यू स्टेट को भारत समेत दुनिया भर में नवंबर में मोबाइल गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया था। क्राफ्टन इससे पहले PUBG मोबाइल और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को भी पेश कर चुकी है। BGMI को इंडियन यूजर्स के लिए लॉन्‍च किया गया है। 

नए मैप की एक झलक दिखाने के लिए क्राफ्टन ने तीन इमेज रिलीज की हैं। पबजी : न्यू स्टेट का नया मैप इस साल के मध्‍य में लॉन्‍च किया जाएगा। नए मैप में पहाड़ों-मैदानों के साथ-साथ मॉडर्न बिल्डिंग्‍स और एक सेंट्रल सिटी टावर दिखाई देता है। 
Advertisement

नए मैप के अलावा, पबजी : न्यू स्टेट को नए साल के पहले दो महीनों में कुछ महत्‍वपूर्ण अपडेट मिलेंगे। क्राफ्टन ने बताया है कि गेम में अपडेट और सुधार इस साल भी जारी रहेंगे, ताकि यूजर्स की उम्‍मीदों को पूरा किया जा सके। 
क्राफ्टन ने कहा है कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सभी गेमर्स को बेस्‍ट गेमिंग एक्‍सपीरियंस दिया जाए। हम गेमर्स के साथ बेहतर कम्‍युनिकेशन करने की कोशिश करेंगे और गेम को बेहतर बनाने के लिए कम्‍युनिटी की बात सुनेंगे। 
Advertisement

इस बीच, क्राफ्टन नए साल का जश्‍न अलग अंदाज में मना रही है। कंपनी ने गेमर्स को 6 चिकन मेडल्‍स और तीन रॉयल चेस्ट क्रेट टिकट दिए हैं। गेमर्स को एक कूपन कोड "हैप्पीन्यूस्टेट" भी दिया गया है। इसे डेडिकेटेड पेज पर जाकर रिडीम किया जा सकता है। यह कूपन 10 जनवरी की रात 11:59 बजे तक वैलिड है। 

गौरतलब है कि पबजी : न्यू स्टेट को पिछले महीने बड़े अपडेट दिए गए थे। ये अपडेट Android और iOS यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। विंटर हॉलिडे सीजन का जश्न मनाने के लिए क्राफ्टन ने गेम में एक नई लॉबी थीम को पेश किया है। सर्वाइवर पास वॉल्यूम 2, नए वेपन, वेपन कस्‍टमाइजेशन और नई गाड़‍ियां भी इस अपडेट में लाई गई हैं। इसके अलावा, गेम को इम्‍प्रूव भी किया गया है। अपडेट के तहत अप्‍लेयर्स को दो नई गाड़‍ियां मिली हैं। पहली गाड़ी का नाम इलेक्ट्रॉन है। यह एक सिक्स-सीटर इलेक्ट्रिक मिनीबस है, जो गेम में अन्य गाड़ि‍यों के मुकाबले ज्‍यादा ड्यूरेबिलिटी देती है। दूसरी गाड़ी का नाम है मेस्टा। यह एक टू-सीटर क्लासिक स्पोर्ट्स कार है, जो तेज स्‍पीड देती है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
    • Good
    • PC-like gameplay
    • New weapons, cars, and maps
    • Drones, revival and recruit system keeps the game engaging
    • Much better graphics and lighting
    • Futuristic elements
    • Bad
    • Cannot port old account into PUBG: New State
    • A couple of bugs and glitches that can be irritating
    • Demands a lot from your smartphone in terms of graphical prowess
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Shooter

    Platform

    Android, iOS, iPadOS

    Modes

    Multiplayer

    Series

    PUBG

    PEGI Rating

    12+
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
    2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
    3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    #ताज़ा ख़बरें
    1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
    3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
    4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
    5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
    6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
    7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
    8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
    9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.