PUBG: New State यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, हैकर्स अब नहीं कर पाएंगे चीटिंग

एक ब्लॉग पोस्ट में क्राफ्टन ने बताया है कि लेटेस्‍ट अपडेट लागू करने के लिए PUBG : New State को 23 नवंबर को मेंटनेंस में भेजा गया था। नया अपडेट "अनऑथराइज्‍ड थर्ड पार्टी प्रोग्राम्‍स" का रियल टाइम में पता लगाने के अच्‍छे उपाय लाता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 18:54 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट को Android और iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है
  • यह अपडेट हैकर्स का पता लगाने की कोशिशों में और सुधार करेगा
  • PUBG: New State का 23 नवंबर का अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अनिवार्य होगा

PUBG: New State को Google Play स्टोर पर 1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

PUBG: New State गेम को उसकी डिवेलपर क्राफ्टन ने नए उपायों के साथ अपडेट किया है। ये उपाय हैकर्स का पता लगाने की कोशिशों में और सुधार करेंगे। इस अपडेट को Android और iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। हाल में ही रिलीज हुए बैटल रॉयल गेम ने ऐसे सॉफ्टवेयरों में बढ़ोतरी देखी है, जो इस गेम में बाकी प्‍लेयर्स पर एडवांटेज लेने की कोशिश करते हैं। क्राफ्टन ने यह भी ऐलान किया है कि ऐसे प्रोग्राम्‍स की पहचान करने और उन्‍हें बैन करने के लिए अगले हफ्ते अडिशनल अपडेट जारी किए जाएंगे।

एक ब्लॉग पोस्ट में क्राफ्टन ने बताया है कि लेटेस्‍ट अपडेट लागू करने के लिए PUBG : New State को 23 नवंबर को मेंटनेंस में भेजा गया था। नया अपडेट "अनऑथराइज्‍ड थर्ड पार्टी प्रोग्राम्‍स" का रियल टाइम में पता लगाने के अच्‍छे उपाय लाता है। क्राफ्टन के मुताबिक, उसने 20-22 नवंबर की वीकेंड में अनऑथराइज्‍ड थर्ड पार्टी प्रोग्राम्‍स के इस्‍तेमाल में भारी बढ़ोतरी देखी है। क्राफ्टन ने कहा कि आगे आने वाले अपडेट एंटी-चीट सिस्‍टम के खिलाफ ज्‍यादा सुधार के साथ होंगे। रेग्‍युलर गेम की परवाह किए बिना थर्ड पार्टी प्रोग्राम्‍स को गेम में प्‍लेयर्स को बेहतर क्षमता देने के लिए डिजाइन किया गया है। 
Advertisement

क्राफ्टन के अनुसार, गेम की जो खामियां हैकर्स को इसे बर्बाद करने का मौका देती थीं, उन्‍हें भी इस अपडेट में ठीक किया गया है। इससे गेम में गलत एडवांटेज लेने के तरीके कम करने में मदद मिलेगी, जिससे गेमर्स की फ्रस्‍टेशन कम होगी। PUBG: New State फेसबुक पेज की हालिया पोस्ट पर किए गए कमेंट में गेम को प्रभावित करने वाले हैकर्स की शिकायतें मिली हैं। गौरतलब है कि PUBG: New State को Google Play स्टोर पर 1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। 

PUBG: New State का 23 नवंबर का अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अनिवार्य होगा। जिनके पास Google Play पर ऑटोमैटिक अपडेट इनेबल्‍ड नहीं हैं, उन्हें गेम लिस्टिंग में भेजा जाएगा, ताकि वह गेम को अपडेट कर सकें। ऐप स्टोर पर, गेम को चेंजलॉग में लिस्‍टेड "सर्विस स्टेबलाइजेशन" के साथ अपडेट किया गया है। माना जा सकता है कि इस अपडेट और आने वाले अपडेटों की मदद से PUBG: New State यूजर्स को गेमिंग के दौरान चीटिंग का कम से कम सामना करना पड़ेगा। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
    • Good
    • PC-like gameplay
    • New weapons, cars, and maps
    • Drones, revival and recruit system keeps the game engaging
    • Much better graphics and lighting
    • Futuristic elements
    • Bad
    • Cannot port old account into PUBG: New State
    • A couple of bugs and glitches that can be irritating
    • Demands a lot from your smartphone in terms of graphical prowess
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Shooter

    Platform

    Android, iOS, iPadOS

    Modes

    Multiplayer

    Series

    PUBG

    PEGI Rating

    12+
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    ये भी पढ़े: , PUBG, Update, Android, IOS
    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
    2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
    3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
    4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
    5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
    2. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
    3. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
    4. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
    5. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
    6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
    7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
    8. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
    9. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
    10. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.