PUBG Mobile के नए अपडेट में दिखेगी Tesla कार, नई बंदूकों के साथ हुए कई बदलाव

PUBG Mobile के पैच नोट्स के अनुसार, गेम को 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच अपडेट करने वाले प्लेयर्स को 2,888 BP के साथ 100 AG और एक Victorian Maiden Backpack (3d) मिलेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 17:05 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को मिला नया 1.5 अपडेट
  • Tesla कारों के साथ जोड़ी गई नई बंदूकें और Erangel मैप में हुए कई बदलाव
  • 16 जुलाई से पहले अपडेट करने वालों को मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स

PUBG Mobile Update 1.5 में Erangel मैप में कई बदलाव हुए हैं

Krafton और Tencent Games ने PUBG Mobile के ग्लोबल वर्ज़न में नई Tesla कार जोड़ी हैं। शुक्रवार को नए PUBG Mobile 1.5 अपडेट की घोषणा करते हुए डेवलपर ने गेम में नई टेस्ला कार आने की खबर दी। गेम में Tesla के दो मॉडल - Model Y और Cybertruck जोड़े गए हैं। हालांकि, ये कार सभी के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। कार के अलावा, नए अपडेट में कुछ अन्य बदलाव भी देखने को मिलेंगे। बता दें कि भारत में PUBG Mobile बैन है और इसके बजाय Krafton ने देश में Battlegrounds Mobile India के नाम से इस गेम को लॉन्च किया है। हालांकि ये कार फिलहाल केवल ग्लोबल वर्ज़न में शामिल की गई हैं।

PUBG Mobile ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए गेम के 1.5 अपडेट के रिलीज़ की घोषणा की और साथ ही गेम में Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी की दो सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार- Model Y और Cybertruck के गेम में आने की जानकारी भी साझा की। नई कार जोड़ने के अलावा, गेम के Erangel मैप में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जैसे अब Pochinki को Transit Center कहा जाएगा। इसके अलावा, Georgopol को Port of Georgopol, School को Tech Center, Military Base को Security Center, Yasnaya Polyana को Logistics Agency और Mylta Power को Energy Center कहा जाएगा। ये सभी जगह Tesla की फेक्ट्री से संबंधित होंगी।

इतना ही नहीं, नए अपडेट में बिल्डिंग में भी बदलाव किए गए हैं और साथ ही एक फ्यूचरिस्टिक एंटी ग्रेविटी बाइक को भी जोड़ा गया है। पूरे Erangel मैप में हाइपरलाइन्स जोड़ी गई हैं, जिनके जरिए प्लेयर्स आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल कर सकते हैं। गेम में ASM Abakan नाम की एक नई बंदूक भी जोड़ी गई है। अब एयरड्रॉप से M249 को हटा दिया गया है और उसकी जगह नई MG3 लाइट मशीन गन जोड़ी गई है। अब बंदूक की गोलियों के खत्म होने के साथ एमो इंडिकेटर का रंग भी बदलेगा। 25% गोलियों में पीला और 10% में रंग लाल हो जाएगा।

PUBG Mobile के पैच नोट्स के अनुसार, गेम को 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच अपडेट करने वाले प्लेयर्स को 2,888 BP के साथ 100 AG और एक Victorian Maiden Backpack (3d) मिलेगा। इस अपडेट का Android पर साइज़ 686 MB होगा और iOS वर्ज़न का साइज़ 1.64 GB होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile update, Tesla, PUBG Mobile x Tesla
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.