PUBG Mobile की पैरेंट कंपनी Krafton ने भारतीय गेमिंग स्टूडियो Nautilus Mobile में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

Pune बेस्ड Nautilus Mobile अपने फेमस Real Cricket फ्रैंचाइज के लिए जाना जाता है, जिसे दुनियाभर में लाखों डाउनलोड्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Pune बेस्ड Nautilus Mobile का फेमस मोबाइल गेम Real Cricket है
  • Krafon ने PUBG: Battlegrounds और Battlegrounds Mobile India बनाया है
  • यह डील 14 मिलियन डॉलर (करीब 119.67 करोड़ रुपये) की बताई जा रही है

Photo Credit: Akhil Arora/Gadgets 360

PUBG: Battlegrounds और Battlegrounds Mobile India (BGMI) जैसे पॉपुलर गेम्स के डेवलपर Krafton ने भारतीय गेमिंग स्टूडियो Nautilus Mobile में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया है। यह डील 14 मिलियन डॉलर (करीब 118 करोड़ रुपये) की बताई जा रही है और यह Krafton की भारत में पहली कंट्रोलिंग इन्वेस्टमेंट है। इस अधिग्रहण से नॉटिलस मोबाइल की क्षमताओं में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे स्टूडियो को अपने मौजूदा टाइटल्स को रिफाइन करने और अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Pune बेस्ड Nautilus Mobile अपने फेमस Real Cricket फ्रैंचाइज के लिए जाना जाता है, जिसे दुनियाभर में लाखों डाउनलोड्स मिल चुके हैं। कंपनी इंडिपेंडेंट रूप से काम करना जारी रखेगी और इसके सभी 45 कर्मचारी अपनी मौजूदा पोजीशन पर बने रहेंगे। वहीं, पहले के मेजॉरिटी स्टेकहोल्डर JetSynthesys अब माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर रहेगा और Nautilus के साथ खासतौर पर ईस्पोर्ट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करता रहेगा।

TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, Krafton ने Nautilus में 75% से ज्यादा हिस्सेदारी हासिल की है। Krafton India के CEO Sean Hyunil Sohn ने इस अधिग्रहण को कंपनी की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, "इस डील से भारत को ग्लोबल गेम डेवलपमेंट हब बनाने की हमारी योजना को मजबूती मिलेगी। Nautilus Mobile की क्रिकेट गेमिंग में एक्सपर्टीज और Krafton के ग्लोबल रिसोर्सेज के साथ, हम Real Cricket फ्रैंचाइज़ को और आगे ले जाएंगे और नए गेमिंग जॉनर्स को एक्सप्लोर करेंगे।"

Nautilus Mobile के CEO Anuj Mankar ने TechCrunch को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, "हमारी डेवलपमेंट कैपेबिलिटी Krafton की इंडिया गेमिंग स्ट्रैटेजी को और मजबूत करेगी। मिलकर हम और भी नए गेम्स और जॉनर्स पर काम कर सकते हैं, न सिर्फ इंडियन मार्केट बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG Mobile, BGMI, Krafton, Nautilus Mobile
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  3. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  4. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  6. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  7. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  10. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.