PUBG Mobile में आया Karakin मैप, जानें इस मैप के बारे में सब कुछ

PUBG PC का चहेता Karakin मैप अब PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध है। नया मैप 1.3 वर्ज़न पर उपलब्ध है। काराकिन मैप का साइज़ 2x2 है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2021 14:19 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 1.3 में नया Karakin मैप जोड़ा गया है
  • नया मैप का साइज़ 2x2 है और इसमें खतरनाक डेमोलिशन ज़ोन भी होता है
  • नए मैप के लाइव होने के साथ Vikendi मैप को ऑफलाइन कर दिया गया है

Karakin मैप PUBG Mobile का छठा मैप है

PUBG Mobile में Karakin Map आ गया है। यह पबजी मोबाइल का छठा मैप है। इस मैप के लाइव होने के साथ डेवलपर्स ने अस्थाई रूप से Vikendi मैप को ऑफलाइन कर दिया है। हालांकि डेवलपर्स ने इसके पीछे का कारण साझा नहीं किया है। नया Karakin मैप पिछले साल फरवरी से PUBG PC का हिस्सा रहा है और इसे बड़ी संख्या में प्लेयर्स पसंद भी करते हैं। मैप छोटा है और इसमें होने वाले मैच भी कम समय में खत्म हो जाते हैं। मैप के छोटे साइज़ और कम संख्या में प्लेयर्स का उतरना इसमें होने वाले मैच को रोमांचक बनाते हैं। यदि आप पहले से Karakin मैप के बारे में नहीं जानते हैं, तो आप इससे संबंधित सभी जानकारियां यहां प्राप्त कर सकते हैं।
 

PUBG Mobile Karakin Map Details

PUBG PC का चहेता Karakin मैप अब PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध है। नया मैप 1.3 वर्ज़न पर उपलब्ध है। काराकिन मैप का साइज़ 2x2 है। यह Livik मैप की तरह ही छोटा है और रोमांचक भी। इस मैप में बिना वनस्पति के सूखे पठार हैं और साथ ही खंडर बन चुकी बिल्डिंग व बंकर भी मौजूद हैं। पबजी मोबाइल के इस छठे मैप में 65 प्लेयर्स उतरते हैं। इस मैप में भी Miramar की तरह लॉन्ग रेंज बैटल होगी। 
 

मैप की सबसे बड़ी खासियत डेमोलिशन ज़ोन है। यह एक ऐसा ज़ोन होता है, जिसमें एक सायरन बजने के बाद अचानक आसमान से बम बरसने लगते हैं। यह अन्य मैप के रेड ज़ोन से अलग है, क्योंकि ये बम बिल्डिंग को तबाह कर देते हैं। ऐसे में यदि प्लेयर बिल्डिंग के अंदर भी छिपा है, तो भी उसकी मौत तय है। नए Karakin मैप में स्टिकी बॉम्ब भी मिलेंगे, जो दिवारों पर चिपक कर उन्हें तोड़ देते हैं। यह दिवारों के पीछे छिपे प्लेयर्स को एक्सपोज़ करने में भी मदद करते हैं। इस बम के जरिए प्लेयर्स बिल्डिंग में मौजूद सीक्रेट लोकेशन या बंकर तक पहुंच पा सकते हैं। काराकिन मैप में गोलियां पतली दिवारों के आरपार भी पहुंच सकती है, जो कैंपर्स के लिए खतरनाक है। 

छोटे साइज़ और कम प्लेयर्स के साथ-साथ गेम में डेमोलिशन ज़ोन के चलते इस मैप में होने वाले मैच काफी रोमांचक होंगे। इसमें प्लेयर्स को लगातार अपनी रणनितियों में बदलाव करने होंगे। मैच का समय भी कम होगा, इसलिए यह उन प्लेयर्स के लिए अच्छा होगा, जो गेम में ज्यादा समय न लगाते हुए टाइम पास करना चाहते हैं।
Advertisement

PUBG Mobile के नए Karakin मैप में प्लेयर्स को कुछ नए हथियार भी मिलेंगे। इनमें एक Panzerfaust रॉकेट लॉन्चर और दूसरी Mosin Nagant स्नाइपर राइफल है। यह राइफल Kar98 की तरह काम करती है और उसी की तरह खतरनाक भी है।

दुर्भाग्य से भारतीय फैंस इसे आधिकारिक और कानूनी तरीके से खेलने में सक्षम नहीं होंगे, क्योंकि PUBG Mobile भारत में सितंबर 2020 से प्रतिबंधित (Ban) है। Krafton पिछले कुछ समय से गेम को भारत में वापस लाने की कोशिशों में लगा है। डेवलपर्स ने भारत के लिए खास PUBG Mobile India गेम की घोषणा भी की थी, लेकिन उसके रिलीज़ को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है। एक तरफ Krafton इंडिया ऑपरेशन के लिए बड़े पदों की भर्ती निकाल रहा है, दूसरी तरफ भारत सरकार का रुख गेम को लेकर अभी भी सख्त बना हुआ है। कुछ हफ्तों पहले केंद्रिय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने PUBG Mobile को हिंसक और आदत लगाने वाले गेम्स का एक उदाहरण बताया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.