PUBG Mobile बनाने वाली कंपनी का नया Zombie गेम, रिलीज़ हुआ ट्रेलर

Tencent की सहायक कंपनी Lightspeed और Quantum Studios ने मिलकर एक नया मोबाइल गेम Undawn बनाया है, जो एक जॉम्बी गेम है।

PUBG Mobile बनाने वाली कंपनी का नया Zombie गेम, रिलीज़ हुआ ट्रेलर

Undawn को पहले Android पर लाया जाएगा

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile डेवलपर Tencent की सहायक कंपनी ला रही है नया मोबाइल गेम
  • Undawn नाम का गेम होगा को-ऑप ज़ॉम्बी गेम
  • Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज़
विज्ञापन
PUBG Mobile विकसित करने वाली गेम कंपनी Tencent की सहायक कंपनी Lightspeed और Quantum Studios ने मिलकर एक नया मोबाइल गेम बनाया है, जिसका नाम Undawn है। यह एक जॉम्बी (Zombie) सर्वाइवल गेम है, लेकिन यह PUBG Mobile से काफी अलग है। पबजी मोबाइल एक बैटल रोयाल गेम है और Undawn तबाही के बाद की दुनिया पर आधारित है। इस को-ऑप गेमप्ले सेटिंग में प्लेयर्स को Zombies को मारना होता है। गेम को Lightspeed और Quantum Studios ने विकसित किया है, लेकिन इसका पब्लिशर Garena है, जिसने पबजी मोबाइल के प्रतिद्वंदी गेम Free Fire को विकसित किया है।

Tencent की सहायक कंपनी Lightspeed और Quantum Studios ने मिलकर एक नया मोबाइल गेम Undawn बनाया है, जो एक जॉम्बी गेम है। आश्चर्य होता है कि भले ही इसे पबजी मोबाइल डेवलप की सहायक कंपनी द्वारा बनाया गया है, लेकिन इसका पब्लिशर PUBG Mobile का प्रतिद्वंदी गेम Free Fire बनाने वाला Garena है। डेवलपर्स ने गेम के नाम के सोशल मीडिया अकाउंट्स और एक वेबसाइट भी बनाई है, जिसमें गेम के टीज़र और ट्रेलर्स को साझा किया गया है। 
 

टीजर्स, ट्रेलर्स और वेबसाइट से पता चलता है कि गेम ओपन वर्ल्ड होगा और इसका मैप काफी बड़ा होगा। इसमें एक से ज्यादा मुख्य किरदार होंगे। मैप से पता चलता है कि इसमें तबाह हो चुके शहर के साथ-साथ जंगल, नदी, झरने आदि एलिमेंट भी होंगे। ट्रेलर में पानी के अंदर की दुनिया भी दिखाई गई है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मुख्य किरदार पानी के अंदर भी जा सकता है।


Undawn को Epic Games के Unreal Engine 4 पर बनाया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि गेम कब रिलीज़ होगा, लेकिन इतना साफ हो गया है कि यह पहले Android प्लेटफॉर्म पर आएगा और बाद में iOS डिवाइस के लिए रिलीज़ होगा। Undawn क्रॉस प्लेटफॉर्म सपोर्ट के साथ आएगा। इसका मतलब यह है कि एंड्रॉयड और आईओएस प्लेयर्स आपस में ऑनलाइन खेल पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »