PUBG: New State गेम को 6 हफ्तों के अंदर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया प्री-रजिस्टर

PUBG: New State प्री- रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर 25 फरवरी को शुरू हुए थे और 9 अप्रैल तक इसके लिए 1 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2021 13:57 IST
ख़ास बातें
  • PUBG: New State Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है
  • लाइव होने के 6 हफ्तों के अंदर गेम के लिए 1 करोड़ लोगों ने जताई दिलचस्पी
  • गेम भारत आएगा या नहीं इसके ऊपर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है

PUBG: New State 25 फरवरी से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है

PUBG: New State को प्लेयर्स के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। PUBG के इस नए बैटल रोयाल गेम को इस साल फरवरी में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए Google Play पर लिस्ट किया गया था और शुक्रवार, 9 अप्रैल तक गेम के लिए 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लिए रजिस्ट्रेशन कर लिए हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए साझा की। बता दें, प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव होने के एक हफ्ते के भीरत PUBG: New State के लिए 50 लाख लोगों ने रजिस्टर कर लिया था। गेम को साउथ कोरिया की जानी-मानी गेम कंपनी Krafton ने विकसित किया है। पबजी: न्यू स्टेट भारत आएगा या नहीं, इसे लेकर कंपनी ने कोई स्पष्टता नहीं दी है, लेकिन Krafton का कहना है कि पहले कंपनी भारत में PUBG Mobile की वापसी पर फोकस कर रही है।

PUBG: New State प्री- रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर 25 फरवरी को शुरू हुए थे और 9 अप्रैल को गेम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, इसके लिए 1 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव होने के 1 हफ्ते के भीतर गेम के लिए 50 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
Advertisement
 
PUBG: New State वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गेम के लिए प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को गाड़ी के लिए एक स्पेशल स्किन मिलेगी। नई वेबसाइट और Google Play लिस्टिंग के अलावा, गेम का एक ट्रेलर भी साझा किया जा चुका है, जो PUBG: New State का गेमप्ले दिखाता है। यह गेम 2051 पर आधारित है। आप इस ट्रेलर को नीचे देख सकते हैं। ट्रेलर में मौजूदा PUBG Mobile जैसा ही बैटल रोयाल थीम दिखाई देता है, लेकिन क्योंकि यह 2051 पर सेट है, इसलिए हथियारों से लेकर गाड़ियों तक सब कुछ आधुनिक हैं।

इसमें प्लेयर्स को 'Troi' में उतारा जाता है, जो संभवतः गेम के मैप का नाम हो सकता है। आधुनिक हथियारों और आधुनिक वाहनों के साथ गेम में कई गैजेट्स भी दिखाई देते हैं। नया गेम काफी हद तक पबजी मोबाइल जैसा लगता है। ऐसा प्रतीत होता है कि डेवलपर्स चाहते हैं कि PUBG: New State गेम में भी लोकप्रिय PUBG Mobile का अनुभव बना रहे, जिससे प्लेयर्स को नया गेम अपनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Advertisement


अब तक, PUBG Studio ने गेम के रिलीज़ की कोई सटीक तारीख साझा नहीं की है। भारत में इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं और Krafton ने भी अभी तक इस गेम के भारत लॉन्च को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी है। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में सामने आई एक खबर से पता चला था कि Krafton फिलहाल भारत में PUBG Mobile की वापसी पर ज्यादा फोकस कर रहा है। ऐसा हो सकता है कि PUBG: New State शुरुआत में भारत में अपना रास्ता न बनाए। खैर, ये सब अटकलें हैं, अब भारत में PUBG Mobile की वापसी होती है या PUBG: New State आता है, ये तो समय ही बताएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.