PUBG Mobile India भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से होगा रिलीज़!

PUBG Mobile India के आधिकारिक Facebook अकाउंट का यूज़रनेम बदल कर '@BattlegroundsMobileIN' कर दिया गया है। गेम के मूल PC और Console वर्ज़न का Playerunknown's Battlegrounds (PUBG) है, जिसकी सभी जिम्मेदारियां Krafton संभालती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2021 12:27 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile India जल्द रिलीज़ हो सकता है
  • कंपनी ने बदला आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट का यूज़रनेम
  • हाल ही में लीक हुआ था एक नया पोस्टर

हाल ही में लीक हुआ था गेम का एक पोस्टर

PUBG Mobile India के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरों में तेज़ी आ रही है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गेम को भारत में बदले हुए नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा और अब, Krafton ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का यूज़रनेम बदल कर इस बात की पुष्टि भी कर दी है। PUBG Mobile India के नाम से बनाए गए आधिकारिक Facebook अकाउंट का यूज़रनेम बदल कर @BattlegroundsMobileIN कर दिया गया है।  हालांकि अकाउंट का नाम अभी भी PUBG Mobile India ही दिखाई दे रहा है। हाल ही में एक गेमिंग मीडिया वेबसाइट ने गेम का आगामी पोस्टर भी लीक किया था।

PUBG Mobile India के आधिकारिक Facebook अकाउंट का यूज़रनेम बदल कर '@BattlegroundsMobileIN' कर दिया गया है। हालांकि अकाउंट का नाम अभी भी PUBG Mobile India ही दिखाई दे रहा है। पिछले साल नवंबर में गेम की घोषणा के साथ बनाए गए फेसबुक अकाउंट में पोस्ट की गई हर एक तस्वीर में Playerunknown's Battlegrounds India लिखा हुआ है। बता दें कि गेम के मूल PC और Console वर्ज़न का Playerunknown's Battlegrounds (PUBG) है, जिसकी सभी जिम्मेदारियां Krafton संभालती है और भारत में भी आगामी गेम की सभी जिम्मेदारियां Krafton ही संभालेगी। ऐसा भी हो सकता है कि यूज़रनेम में भले ही गेम का मूल नाम रखा गया है, लेकिन कंपनी इसे PUBG Mobile India के नाम से ही लॉन्च करे।  
Advertisement
 

Photo Credit: Instagram (@gemwire.gg)


हाल ही में गेमिंग की खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट GemWire ने गेम की आधिकारिक वेबसाइट के क्रिएटिव सोर्स में गेम का पोस्टर देखा था, जिसे उन्होंने अपनी रिपोर्ट में साझा भी किया था। पोस्टर में पैराशूट से कुछ प्लेयर्स नीचे उतरते नज़र आ रहे हैं और नीचे ज़मीन पर 'Battlegrounds Mobile India' और एक किनारे पर 'Coming Soon' लिखा दिखाई दे रहा है।

वेबसाइट ने इंटरनल सोर्स में एक प्रोमोशनल टीज़र वीडियो देखने का भी दावा किया था, जिसका नाम कोरियन से अनुवाद करने में 'India Recall Campaign Motion_v02.mp4' था। यह भी दावा किया गया है कि गेम की मूल कंपनी Krafton ने 7 अप्रैल को battlegroundsmobileindia.in डोमेन को रजिस्टर कराया था। डोमेन के रजिस्ट्रेशन की जानकारी के लिए हमने इस डोमेन को डोमेन रजिस्ट्रेशन और वेब होस्टिंग सर्विस Bigrock पर जांचा और पाया कि इसे 7 अप्रैल को बनाया गया था।
Advertisement

कुछ दिनों पहले अचानक लोगों के फोन पर PUBG Mobile India के आधिकारिक YouTube चैनल द्वारा कई वीडियो अपलोड किए जाने के नोटिफिकेशन आएं और कुछ ही देर में इन्हें हटा दिया गया। माना जा रहा है कि ये सभी गेम के रिलीज़ के टीज़र्स थे। ये सभी 6 सेकंड के टीज़र्स थे, जैसा कि नवंबर में रिलीज़ किए गए थे। एक साथ इतनी खबरों के आने से यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि Krafton कहीं न कहीं इस गेम को भारत लाने में कामयाब हो रही है। इतनी हलचल से प्रतीत होता है कि शायद हमें Battlegrounds Mobile India जल्द देखने को मिले। आने वाले समय में कई आधिकारिक घोषणाएं होने का भी अंदेशा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.