PUBG Mobile के 11 करोड़ इनाम वाले टूर्नामेंट से 4 टीमें बैन, जानें क्या था कारण...

PUBG Mobile टूर्नामेंट्स को लेकर काफी गंभीर है, इसलिए पूरे टूर्नामेंट को सख्ती से मॉनिटर किया जा रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2021 18:14 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile Club Open 2021 अपने ग्रुप स्टेज पर है
  • डेवलपर्स ने टूर्नामेंट से चार टीम्स को बाहर निकाल दिया है
  • PMCO 2021 के फाइनल्स 24 से 28 फरवरी के बीच होंगे

PMCO 2021 फिलहाल ग्रुप स्टेज पर खेला जा रहा है

PUBG Mobile Club Open 2021 अपने तीसरे स्टेज पर है और, जो कि Regional Group Stage है। यह स्टेज 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 21 फरवरी तक चलेगी। PMCO 2021 में कुल 27 रीजन्स ने भाग लिया था, जिनकी 500 से ज्यादा टीम्स ने टूर्नामेंट खेलना शुरू किया था और अब क्वालिफायर्स के खत्म होने के बाद चुनिंदा टीम्स बची हुई हैं। अब डेवलपर्स के नए ट्वीट के अनुसार इन टीम्स में से भी चार टीम्स को चीटिंग करने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर निकाल दिया गया है।

PUBG Mobile Esports (@EsportsPUBGM) ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि PUBG Mobile Club Open 2021 (PMCO 2021) टूर्नामेंट से 4 टीम्स को बाहर निकाल दिया गया है। इन टीम्स के प्लेयर्स पर थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर्स इस्तेमाल करने का इल्ज़ाम है। हालांकि ये किस प्रकार की स्क्रिप्ट्स थी, इसे लेकर डेवलपर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। प्लेयर्स को तो बैन किया ही गया है, साथ ही उनकी टीम्स को भी टूर्नामेंट्स से बाहर निकाल दिया गया है।
 

पबजी मोबाइल टूर्नामेंट्स को लेकर काफी गंभीर होता है, इसलिए पूरे टूर्नामेंट को सख्ती से मॉनिटर किया जाता है। डेवलपर्स की कई टीम्स खेलने वाली टीम्स पर नज़र बनाए रखते हैं और एंटी-चीट सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाता है।

PMCO 2021 से बाहर निकाले जाने वाली चार टीम्स के नाम DarkKnock, TeamMvrk, Kurd Man और FLBV है। ये चारों क्रमश: यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और टर्की की टीम्स हैं। उसी ट्वीट में आगे लिखते हुए PUBG Mobile ने साफ कर दिया है कि इन चारों टीम्स को किसी भी नई टीम से रिप्लेस नहीं किया जाएगा और PMCO पहले जैसे चलता रहेगा। डेवलपर्स का कहना है कि वे अपने टूल्स को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट ईमानदारी से खेला जाए।
Advertisement

बता दें कि PCMO फिलहाल ग्रुप स्टेज पर खेला जा रहा है, जिसमें 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 11.6 करोड़ रुपये का प्राइस पूल रखा गया है। इतना ही नहीं, PUBG Mobile के इस साल के ईस्पोर्ट्स रोडमैप में कुल प्राइस पूल 14 मिलियन डॉलर यानी लगभग 101 करोड़ रुपये रखा गया है।
Advertisement

PMCO  के फाइनल्स 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। भारत की किसी भी ई-स्पोर्ट्स टीम ने इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है, क्योंकि गेम को देश में बैन किया गया है। इससे पहले के कई टूर्नामेंट्स में कई भारतीय पबजी मोबाइल टीम्स अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.