PUBG Mobile 2 अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

एक व्यक्ति ने दावा किया है कि PUBG Mobile 2 अगले हफ्ते रिलीज़ हो सकता है। गेम साल 2051 पर आधारित होगा और आधुनिक हथियार, गैजेट्स और एक नए मैप के साथ आएगा।

PUBG Mobile 2 अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

PUBG Mobile 2 के भारत आने की खबर पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 2 के नाम से नया गेम अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है
  • साल 2051 पर आधारित इस गेम में आधुनिक हथियार और नया मैप होगा
  • सितंबर 2020 में PUBG Mobile को भारत में किया गया था बैन
विज्ञापन
PUBG Mobile 2 कथित तौर पर अगले हफ्ते रिलीज़ हो सकता है। एक टिपस्टर ने दावा किया है कि नया गेम आधुनिक हथियारों, नए मैप और कई बेहतरीन गैजेट्स से लैस होगा। बता दें कि PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था। PUBG Mobile 2 को कथित तौर पर दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton द्वारा विकसित किया जा रहा है। याद दिलाते चलें कि कंपनी ने PUBG Mobile के भारतीय ऑपरेशन के पब्लिशर Tencent Games से बैन के बाद सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली थी। पबजी मोबाइल 2 को लेकर अब तक डेवलपर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुए हैं, इसलिए इस जानकारी को केवल एक लीक समझना बेहतर होगा।

PlayerIGN नाम (IGN से संबद्ध नहीं) से ट्विटर पर हैंडल चला रहे एक व्यक्ति ने दावा किया है कि PUBG Mobile 2 अगले हफ्ते रिलीज़ हो सकता है। अब हटा दिए गए एक Weibo पोस्ट का हवाला देते हुए टिपस्टर ने यह भी साझा किया कि गेम साल 2051 पर आधारित होगा और आधुनिक हथियार, गैजेट्स और एक नए मैप के साथ आएगा। इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने की भी बात कही गई है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि Krafton इसे PUBG Global Invitational.S 2021 टूर्नामेंट में घोषित कर सकता है, जो अगले हफ्ते होगा।

इसी टिपस्टर ने जनवरी में एक कोरियाई प्रकाशन की रिपोर्ट साझा की थी, जिसमें दावा किया गया था कि PUBG 2 (PC और कॉन्सोल) और PUBG Mobile 2 विकसित किया जा रहा है।

PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में 117 अन्य ऐप के साथ बैन कर दिया गया था और बाद में Google Play और App Store से भी हटा दिया गया। चीनी कंपनी Tencent पर गेम के पब्लिकेशन की जिम्मेदारी थी और इसी के चलते गोपनीयता और सुरक्षा की चिंताओं का हवाला देते हुए सरकार ने गेम को बैन कर दिया था। तब से, PUBG Corporation की सहायक कंपनी Krafton इस गेम को भारत में वापस लाने की कोशिश कर रही है। पिछले साल नवंबर में, कंपनी ने PUBG Mobile India की घोषणा की थी और टीज़ किया था कि गेम जल्द दस्तक देगा, लेकिन यह अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »