PUBG जैसा ही है BGMI, भारत सरकार करे बैन! जानें पूरा मामला

एनजीओ का कहना है कि यह सरकार को गुमराह करने वाली बात है और BGMI/ PUBG ऐप पर बैन लगा देना चाहिए।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 13:39 IST
ख़ास बातें
  • एनजीओ ने कहा कि पब्जी और बीजीएमआई दोनों एक ही हैं।
  • NGO के अनुसार Tencent ने भारतीय सरकार को गुमराह किया है।
  • एनजीओ ने दोनों ऐप्स को बैन करने की मांग की है।

NGO ने दावा किया है कि PUBG और Battlegrounds Mobile India (BGMI) दोनों एक ही हैं।

Prahar नाम के एक एनजीओ (NGO) ने दावा किया है कि PlayerUnknown का Battlegrounds (PUBG) और Battlegrounds Mobile India (BGMI) दोनों एक ही हैं, और इन पर बैन लगाया जाना चाहिए। एनजीओ के एक टॉप एक्जिक्यूटिव ने कहा है कि Krafton India नाम की कोई कंपनी नहीं है, Tencent ने भारतीय सरकार को गुमराह किया है। BGMI गेम PUBG Mobile का भारतीय वर्जन है, जिसे PUBG Mobile के भारत में बैन होने के बाद एक्सक्लूसिव तौर पर भारतीय प्लेयर्स के लिए लॉन्च किया गया था। इस बैटल रॉयल गेम को Krafton ने बनाया और पब्लिश किया है। 

Prahar के प्रेजिडेंट अभय मिश्रा ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeiTY) को एक पत्र लिखकर बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) के दस्तावेजों के अनुसार Krafton भारत में केवल कागज बनाने वाली कंपनी है। इसका साउथ कोरिया की कंपनी Krafton से कोई संबंध नहीं है, जो BGMI की डेवलपर है। लेटर में मिश्रा ने कहा कि Krafton ने Hyunil Sohn को कंपनी का रेप्रेजेंटेटिव बनाया, यह मानते हुए कि वह भारत में चाइनीज कंपनी Tencent को रेप्रेजेंट करता है। यह वही व्यक्ति है जो PUBG India का रेप्रेजेंटेटिव है। 

मिश्रा ने कहा कि 26 नवंबर 2021 के एक प्रस्ताव में Krafton Inc के डायरेक्टर्स काउंसिल की मीटिंग में, Hyunil Sohn को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए क्राफ्टन का प्रतिनिधित्व दिया गया। उसी दिन, यानि 26 नवंबर 2021 को PUBG India Pvt. Limited ने एक बोर्ड प्रस्ताव में उसी Hyunil Sohn को Battlegrounds Mobile India के लिए PUBG India का प्रतिनिधित्व दे दिया गया। 

उन्होंने सवाल किया कि अगर PUBG और BGMI अलग हैं तो BGMI के पब्लिशर Krafton India ने of PUBG India Pvt. Ltd के ह्यूनिल सोहन को अपना प्रतिनिधित्व कैसे दे दिया? Gadgets 360 को भेजे गई जानकारी में उन्होंने दावा किया कि वास्तव में, वह भारत में चाइनीज कंपनी Tencent को रेप्रेजेंट करता है। 

एनजीओ का कहना है कि यह सरकार को गुमराह करने वाली बात है और BGMI/ PUBG ऐप पर बैन लगा देना चाहिए। गैजेट्स 360 ने इस संबंध में क्राफ्टन से संपर्क करने की कोशिश की है। जैसे ही कंपनी की ओर से कोई रेस्पोन्स आता है, यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा। 
Advertisement

लगभग दो महीने पहले भारतीय सरकार ने 54 ऐसी ऐप्स को बैन किया था जो किसी न किसी रूप में चीन से जुड़ी थीं और देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती थीं। इनमें Garena Free Fire, Tencent की Xriver और NetEase की Onmyoji Arena भी शामिल थीं। मई 2020 के बाद से सरकार 300 चाइनीज ऐप्स को बैन कर चुकी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.