ऑनलाइन गेमिंग हो सकती है महंगी, GST बढ़ाने की तैयारी

GoM ने जून में GST काउंसिल को सौंपी रिपोर्ट में ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत का टैक्स लगाने की सिफारिश की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 18:58 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन गेमिंग पर GST की मौजूदा दर 18 प्रतिशत है
  • इसे बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जा सकता है
  • इसमें गेम ऑफ स्किल या गेम ऑफ चांस की कैटेगरी के लिए अलग टैक्स नहीं होगा

महामारी के दौरान ऑनलाइन गेमिंग में तेजी आई थी

केंद्र सरकार ऑनलाइन गेमिंग पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) बढ़ा सकती है। हालांकि, इसके साथ ही गेमिंग पर GST लगाने के लिए रकम को कैलकुलेट करने के फॉर्मूला में बदलाव किया जा सकता है। ऑनलाइन गेमिंग पर GST की मौजूदा दर 18 प्रतिशत है। राज्यों के वित्त मंत्रियों का समूह (GoM) ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत का टैक्स लगाने का सुझाव दे सकता है। इसमें गेम ऑफ स्किल या गेम ऑफ चांस दोनों प्रकार की गेमिंग के लिए समान GST होगा। 

GoM की रिपोर्ट को जल्द ही विचार के लिए GST काउंसिल को दिया जा सकता है। मेघालय के वित्त मंत्री कॉनरैड संगमा की अगुवाई वाले GoM ने जून में GST काउंसिल को सौंपी रिपोर्ट में ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत का टैक्स लगाने की सिफारिश की थी। यह टैक्स प्लेयर की ओर से चुकाई जाने वाली फीस सहित गेमिंग की रकम पर लगना था। इसमें टैक्स लगाने के लिए गेम ऑफ स्किल या गेम ऑफ चांस जैसी कोई कैटेगरी नहीं रखी गई थी। हालांकि, काउंसिल ने GoM से रिपोर्ट पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था। इसके बाद GoM ने इस मुद्दे पर अटॉर्नी जनरल से विचार विमर्श करने के साथ ही ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के साथ मीटिंग की थी। 
Advertisement

गेम ऑफ स्किल या गेम ऑफ चांस की अलग कैटेगरी पर विचार करने के बाद GoM ने दोनों प्रकार की गेमिंग के लिए डीमेरिट गुड्स के तौर पर टैक्स लगाने का फैसला किया था। डीमेरिट गुड्स पर 28 प्रतिशत GST लगता है। हालांकि, इस टैक्स को कैलकुलेट करने के तरीके में कुछ छूट दी जा सकती है। 

इससे पहले की रिपोर्ट में GoM ने पार्टिसिपेंट से मिली पूरी रकम पर टैक्स लगाने का सुझाव दिया था। इसमें वह रकम शामिल है जो एक प्लेयर दोनों प्रकार की ऑनलाइन गेमिंग के लिए जमा करता है। इससे प्लेयर्स को दिए जाने वाले प्राइज की रकम घट जाएगी और इस वजह से बहुत से प्लेयर्स ऐसे गैर कानूनी गेमिंग पोर्टल्स पर जा सकते हैं जो टैक्स नहीं काटते। महामारी के दौरान ऑनलाइन गेमिंग में तेजी आई थी और देश में गेमिंग के यूजर्स की संख्या बहुत अधिक बढ़ी थी। एक अनुमान के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग का मार्केट पिछले वर्ष लगभग 13,600 करोड़ रुपये से 2024-25 में बढ़कर लगभग 29,000 करोड़ रुपये तक हो सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Tax, Gaming, GST, Market, Category, Players, Calculation, Fees, prize, Report

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.