Call of Duty प्लेयर को उसी की टीम के प्लेयर जान से मारा, वीडियो में कहा...

18 वर्षिय Guilherme Alves ने अपनी 19 वर्षिय गेमिंग पार्टनर की हत्या कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 16:44 IST
ख़ास बातें
  • 18 वर्षिय युवक ने 19 वर्षिय वीडियो गेमर का बेरहमरी से कत्ल कर दिया
  • दोनों Call of Duty की ब्राज़ीलीयन ईस्पोर्ट्स टीम के सदस्य थे
  • आरोपी ने हत्या था वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था

मरने वाली लड़की और आरोपी दोनों एक ही Call of Duty ईस्पोर्ट्स टीम के सदस्य थे

एक 19 वर्षिय वीडियो गेमर का बेरहमरी से कत्ल कर उसके 18 वर्षिय गेमिंग पार्टनर ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना ब्राज़ील की है, जहां Guilherme Alves नाम के एक युवक ने Call of Duty ईस्पोट्स प्लेयर Ingrid Oliveira को उसी के घर पर जान से मार दिया। कत्ल के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और इस कत्ल इस बात को भी माना कि जब उसने इंग्रिड की हत्या उसी के घर पर गेम खेलने के दौरान की 

ब्राजील के न्यूज़ आउटलेट R7 की रिपोर्ट कहती है कि 18 वर्षिय Guilherme Alves ने अपनी 19 वर्षिय गेमिंग पार्टनर की हत्या करने के आधे घंटे बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार, 22 फरवरी की है। Alves का गिरफ्तारी के समय का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी युवक के हाथों में हथकड़ी लगी हुई है और वह हसता हुआ नज़र आ रहा है।

रिपोर्ट कहती है कि रिकॉर्डिंग करने वाले ने जब पूछा कि उसने Oliveira को क्यों मारा, तो उसने कहा 'because I wanted to.', जिसका हिंदी अनुवाद होता है, 'क्योंकि मैं यह चाहता था।' Alves के इस वीडियो में उसके द्वारा बोली गई बातों से साफ पता चलता है कि उसने यह कत्ल अपने होशोहवाश में किया था और उसे इसका किसी प्रकार का दुख नहीं है।

Alves ने अपराध को कबूलते समय एक वीडियो भी बनाया था, जिसे उसने सोशल मीडिया में भी अपलोड किया था। उसने कहा था वह दो हफ्ते से इस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। हत्या के बाद बनाए गए इस वीडियो में आरोपी कहता है कि (अनुवादित) "देखो कितना अद्भुत है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Call of Duty, Call of Duty News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 11 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे धांसू फोन
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 11 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे धांसू फोन
  2. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  3. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  5. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  8. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  10. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.