चीन समेत कई अन्य देशों में भेजा जा रहा है Battlegrounds Mobile India के प्लेयर्स का डेटा!

Battlegrounds Mobile India APK द्वारा डेटा चीन सहित कई अन्य क्षेत्रों के सर्वरों को भेजा और प्राप्त किया गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जून 2021 19:56 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स का डेटा भेजा जा रहा है भारत से बाहर
  • कथित तौर पर चीन, हांगकांग, अमेरिका व मॉस्को के सर्वर पर जा रहा है डेटा
  • Confederation of All India Traders कर रहा है गेम बैन करने की मांग

Battlegrounds Mobile India को अभी तक 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है

Battlegrounds Mobile India अब अर्ली एक्सेस के रूप में उपलब्ध है और इसके लाइव होने के एक दिन के भीतर ही इसे 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। गेम की प्राइवेली पॉलिसी (Battlegrounds Mobile India privacy policy) में बताया गया है कि डेटा सिंगापुर और भारत में स्थित सर्वर में जमा किया जाएगा, लेकिन यह गेम सर्विस संचालित करने या कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यूज़र्स के डेटा को अन्य देशों में ट्रांस्फर कर सकता है। एक ताजा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डेटा चीन, हांगकांग, अमेरिका और मॉस्को के सर्वर को भेजा जा रहा है। भारतीय बाजार में वापसी करने के लिए गेम डेवलपर Krafton ने पिछले साल चीन के साथ सभी संबंधों को खत्म करने का वादा किया था।

Battlegrounds Mobile India के प्राइवेसी पॉलिसी पेज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि (अनुवादित) "Krafton गेम सर्विस संचालित करने और/या कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपके डेटा को अन्य देशों और/या क्षेत्रों में स्थानांतरित कर सकता है।" कंपनी का कहना है कि यूं तो व्यक्तिगत जानकारी भारत और सिंगापुर में स्थित सर्वर पर संग्रहीत और संसाधित की जाएगी, लेकिन फिर भी, यदि इसे किसी अन्य देश या क्षेत्र में ट्रांस्फर करना हो, तो Krafton "यह सुनिश्चित करेगी कि आपकी जानकारी उसी तरह सुरक्षित रहे, जैसे कि वो भारत में होगी।”


IGN India की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एपीके (Battlegrounds Mobile India APK) द्वारा डेटा चीन सहित कई अन्य क्षेत्रों के सर्वरों को भेजा और प्राप्त किया गया था। डेटा को कथित तौर पर बीजिंग में चाइना मोबाइल कम्युनिकेशंस सर्वर, हांगकांग में Tencent द्वारा संचालित Proxima Beta, साथ ही मुंबई, मॉस्को और यूएस में स्थित Microsoft Azure सर्वर को भेजा गया था। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया कथित तौर पर गेम को बूट करते समय बीजिंग में स्थित एक Tencent सर्वर को भी पिंग करता है।
Advertisement

पिछले साल, भारत सरकार ने चीन और भारत के बीच भू-राजनीतिक तनाव के चलते सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत 250 से अधिक ऐप्स और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। पबजी मोबाइल उस समय प्रतिबंधित गेम्स में से एक था और अब, इसे Battlegrounds Mobile India के रूप में फिर से लॉन्च किया गया है। Krafton ने चीन स्थित Tencent के साथ संबंध तोड़ने और देश में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 741 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश करने का वादा भी किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.