BGMI Unban: जल्द लौटेगा बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया, Krafton की ओर से आया नया अपडेट!

कंपनी BGMI के सर्वर को अपग्रेड करने का काम भी शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2023 19:21 IST
ख़ास बातें
  • Krafton तेजी से गेम को यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाने की दिशा में कर रही काम
  • गेम से फिलहाल 90 दिनों के लिए ही बैन हटाया जाएगा
  • कंपनी BGMI के सर्वर को अपग्रेड करने का काम भी शुरू कर चुकी है

कंपनी BGMI के सर्वर को अपग्रेड करने का काम भी शुरू कर चुकी है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) से बैन हटने की खबर आने के बाद गेमिंग फैंस बेसब्री से इसके वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की ओर से इसके लौटने की अधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी है। Krafton की ओर से कहा गया है कि गेम बहुत जल्द डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। 

BGMI के वापस लौटने के संबंध में यूनियन मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर, जो कि एंत्रप्रिन्योरशिप, स्किल डेवलपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी विभाग देखते हैं, ने एक ट्वीट के माध्यम से कंफर्म किया कि गेम को पहले 3 महीने तक बारीकी से मॉनिटर किया जाएगा। उसके बाद गेम से बैन को स्थायी रूप से हटाने पर फैसला लिया जाएगा। जो कि भारत सरकार का फैसला होगा। वहीं क्राफ्टन इंडिया के सीईओ की ओर से कहा गया है कि भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी उम्दा सर्विसेज और प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इसके लिए कंपनी BGMI के सर्वर को अपग्रेड करने का काम भी शुरू कर चुकी है। गेम पर पहुंचने वाले यूजर्स के पास अब क्राफ्टन की ओर से एक पॉपअप मैसेज दिखाया जा रहा है जिसमें गेम के जल्द उपलब्ध होने का संकेत दिया जा रहा है। इसमें लिखा है (हिंदी में अनुवादित), 'हैलो बीजीएमआई फैन! बीजीएमआई के सर्वर कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे ताकि आपके लिए बेहतर और बड़ा अनुभव ला सकें। जब तक हम आपको बेहतर अनुभव देने के लिए इस पर काम कर रहे हैं, आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा, और आपकी अब तक की प्रोग्रेस को भी बरकरार रखा जाएगा। आगे आने वाले डेवलपमेंट्स के बारे में हम आपको सूचना देते रहेंगे और गेम की रिलीज डेट के बारे में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया जाएगा।' 

Krafton तेजी से गेम को यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रही है। कहा जा सकता है कि गेम के वापस लौटते ही यूजर्स बड़ी संख्या में इसे डाउनलोड करेंगे, जिसके लिए कंपनी पूरी तैयारी के साथ चल रही है, और सर्वर को अपग्रेड कर रही है। कहा गया है कि गेम से फिलहाल 90 दिनों के लिए ही बैन हटाया जाएगा। इस बात को लेकर क्राफ्टन की ओर से भी साफ तौर पर कह दिया गया है कि वह लोकल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का गेम में पूरी तरह से पालन करेगी। जो कि देश की निजता और सुरक्षा से जुड़े होंगे। अगर कंपनी इन नियमों का पालन नहीं करती है, तो सरकार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के फिर से बैन कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.