Battlegrounds Mobile India में PUBG Mobile का मज़ा, नए मोड्स व इवेंट की तारीखों का ऐलान

अपकमिंग Battlegrounds Mobile India गेम मोड में Metro Royale, Titan-Last Stand, Vikendi, Zombie: Survive till Dawn, Infection Mode, Payload 2.0, और Erangel – Runic Theme Mode शामिल हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2021 12:18 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile में देखे जा चुके गेम मोड्स अब मिलेंगे BGMI में
  • Krafton ने सभी मोड्स और इन-गेम इवेंट्स की तारीखों का किया ऐलान
  • 15 अक्टूबर से शुरू होगा Erangel – Runic Theme Mode

Battlegrounds Mobile India में जल्द 7 नए PUBG Mobile मोड्स आने वाले हैं

Battlegrounds Mobile India (BGMI) डेवलपर Krafton ने कई अपकमिंग अपग्रेड, नए मोड और साथ ही भारत के लिए खास इवेंट के रिलीज़ की तारीखों की घोषणा की है। ये सभी मोड पहले PUBG Mobile पर देखे गए थे और इन-गेम इवेंट दिवाली के आसपास थीम पर आधारित होंगे। दक्षिण कोरियाई डेवलपर का उद्देश्य BGMI पर PUBG Mobile जैसा अनुभव देना है, जो पिछले साल देश में बैन हो गया था। हालांकि इन मोड्स में कुछ नए हथियार और वाहन देखने की उम्मीद है।

Krafton द्वारा Gadgets 360 को भेजे गए बयान के अनुसार, अपकमिंग Battlegrounds Mobile India गेम मोड में Metro Royale, Titan-Last Stand, Vikendi, Zombie: Survive till Dawn, Infection Mode, Payload 2.0, और Erangel – Runic Theme Mode शामिल हैं। मेट्रो रोयाल मोड 28 सितंबर को शाम 5:30 बजे से उपलब्ध हो चुका है, और 16 नवंबर को सुबह 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इसी तरह, विकेंडी को 8 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे उपलब्ध कराया गया था और यह 16 नवंबर को 5:30 बजे पर समाप्त होगा।

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया प्लेयर्स टाइटन-लास्ट स्टैंड को 31 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे से 16 नवंबर को सुबह 5:30 बजे तक खेल सकेंगे। द जॉम्बी: सर्वाइव टिल डॉन मोड 22 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे से उपलब्ध होगा। वहीं, 31 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे से पेलोड 2.0 मोड और इंफेक्शन मोड उपलब्ध होगा। ये सभी मोड 16 नवंबर को सुबह 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इरेंगल - रूनिक थीम मोड 15 अक्टूबर सुबह 7:30 बजे से 22 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगा, जिसके बाद यह एक बार फिर 31 अक्टूबर, सुबह 7:30 बजे से 16 नवंबर, सुबह 5:30 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा। ये सभी मोड्स PUBG Mobile में भी देखे जा चुके हैं।

जहां तक ​​बैBattlegrounds Mobile India में आने वाले नए इवेंट्स की बात है, एक Lamp Exchange इवेंट 20 अक्टूबर से शुरू होगा और 9 नवंबर तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को इन-गेम मिशन के जरिए लैंप आइटम्स को इकट्ठा करना होगा और उन्हें 'कूल कैट सेट और हेडबैंड', 'रॉक स्टार-मिनी14', और क्रेट कूपन स्क्रैप के बदले एक्सचेंज करना होगा।
Advertisement

दूसरा दिवाली लॉग-इन इवेंट है, जिसमें प्लेयर्स सात दिनों के लिए गेम में लॉग-इन करते हैं तो उन्हें ‘Naughty Kitty set और हेडबैंड (14 दिनों के लिए), क्रेट कूपन स्क्रैप, और AG मिलेंगे। यह BGMI इवेंट 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा। तीसरा प्रीमियम क्रेट स्पेशल सेल लिमिटेड टाइम इवेंट है जिसमें प्लेयर्स प्रीमियम क्रेट के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन खरीद सकेंगे। यह इवेंट 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.