Battlegrounds Mobile India सभी के लिए हुआ रिलीज़, डाउनलोड करने वालों को मिल रहा है रिवॉर्ड

Krafton की आधिकारिक घोषणा के लगभग एक महीने बाद, Battlegrounds Mobile India को आधिकारिक तौर पर देश में लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जुलाई 2021 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India आधिकारिक तौर पर रिलीज़ हो गया है
  • प्लेयर्स इसे Google Play Store से डाउलोड कर सकते हैं
  • 1 करोड़ डाउनलोड्स पार होने पर Krafton दे रहा है फ्री आउटफिट रिवॉर्ड

Battlegrounds Mobile India अब सभी के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है

Battlegrounds Mobile India को आधिकारिक तौर पर आज यानी 2 जुलाई को देश में लॉन्च कर दिया गया है। सितंबर 2020 में PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगाने के बाद बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को पबजी मोबाइल के भारतीय वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया। अब तक यह गेम अर्ली एक्सेस में उपलब्ध था, लेकिन अब इसका आधिकारिक वर्ज़न सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। डेवलपर Krafton ने इन-गेम रिवॉर्ड के साथ प्लेयर्स को धन्यवाद दिया, क्योंकि अब तक, 10 मिलियन (1 करोड़) प्लेयर्स ने गेम को डाउनलोड कर लिया है।
 
Krafton की आधिकारिक घोषणा के लगभग एक महीने बाद, Battlegrounds Mobile India को आधिकारिक तौर पर देश में लॉन्च कर दिया गया है। गेम Google Play Store पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और अभी तक, iOS रिलीज़ पर कोई अपडेट नहीं है। जिन लोगों ने गेम के लिए प्री-रजिस्टर नहीं किया है, वे इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और प्री-रजिस्टर्ड प्लेयर्स को केवल स्टोर से गेम को अपडेट करना होगा।
Advertisement

ऐसा भी हो सकता है कि कुछ प्लेयर्स को Google Play ऐप पर अपडेट विकल्प दिखाई ना दे। ऐसे  में अपने डेस्कटॉप ब्राउज़र से गूगल स्टोर पर जाएं और आपको वहां 'Install' विकल्प पर क्लिक करें, लेकिन इतना ध्यान रखें कि आप उसी Google अकाउंट का उपयोग करें, जो आपके मोबाइल ऐप में भी लॉग-इन हो। यह आवश्यक फाइलों को डाउनलोड करके गेम को अपडेट करेगा, हालांकि आपको कुछ इन-गेम कंटेंट जैसे कि टेक्सचर पैक और मैप्स को गेम के अंदर से डाउनलोड करने की आवश्यकता हो सकती है।

Krafton ने कॉन्स्टेबल सेट नाम के एक इन-गेम आउटफिट के साथ प्लेयर्स को धन्यवाद भी दिया, क्योंकि गेम को अब तक 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह आउटफिट आपको गेम के अंदर मिलेगा।
Advertisement

Battlegrounds Mobile India की घोषणा मई के पहले हफ्ते में की गई थी और लगभग दो हफ्ते बाद Android यूज़र्स के लिए गेम प्री-रजिस्ट्रेशन पर चला गया था। इसके बाद इसे 17 जून को ओपन बीटा में लॉन्च किया गया, जो कि जल्द ही अर्ली एक्सेस में बदल गया। यह तब से खेलने के लिए उपलब्ध है, लेकिन अभी तक iOS वर्ज़न जारी नहीं किया गया है और न ही इसके रिलीज़ की तारीख बताई गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.