Battlegrounds Mobile India के अपडेट में मिलेगी नई बंदूक, Erangel मैप में भी होंगे कई बदलाव

Erangel मैप को Mission Ignition नाम का एक नया मोड मिलेगा, जिसमें छह नए हाई-टेक क्षेत्र शामिल होंगे, जो मैप के कुछ क्षेत्रों के बदले जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को जल्द मिलेगा नया अपडेट
  • अपडेट में जुड़ेगी नई बंदूक और मिलेगा नया रैंकिंग सिस्टम
  • Erangel मैप में कई एरिया का नाम बदला जाएगा

Battlegrounds Mobile India के आगामी अपडेट में Erangel मैप में होंगे कई बदलाव

Battlegrounds Mobile India को जल्द ही जुलाई 2021 का अपडेट मिलेगा, जो गेम में कई सुधार और नई फीचर्स लाएगा। गेम डेवलपर Krafton ने बैटल रोयाल गेम में आने वाले कुछ बदलावों को आधिकारिक बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए साझा किया है। आने वाले अपडेट के साथ गेम में एक नया हथियार - MG3 लाइट मशीन गन (LMG) जोड़ा जाएगा। हीलिंग कंज़्यूमेबल अब फेंकने योग्य होंगे। BGMI को सीमित समय के लिए एक मिशन भी मिलेगा, जिसका नाम Ignition Mode होगा।

Battlegrounds Mobile India के YouTube चैनल पर साझा किया गया एक वीडियो जुलाई 2021 के अपडेट के साथ आने वाले बड़े बदलावों को बताता है। नए अपडेट के बाद, गेम में M249 LMG को सप्लाई ड्रॉप से हटा दिया जाएगा और उसकी जगह नई MG3 LMG जोड़ी जाएगी। M249 LMG आम हथियारों की तरह मैप में हर जगह उपलब्ध होगी। नई MG3 में सिर्फ एक स्कोप अटैचमेंट स्लॉट होगा और यह 7.62mm एमो के साथ काम करेगी। इसका फायर रेट 660rpm और 990rpm के बीच होगा, जिसे बदलने का विकल्प भी मौजूद होगा।
Advertisement

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के रैंकिंग सिस्टम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। ऐस और कॉन्करर के बीच ऐस मास्टर और ऐस डोमिनेटर नाम के दो नए लेवल जोड़े जाएंगे। सभी लेवल के लोगो (logo) को भी बदला जाएगा। एक नया चैलेंज पॉइंट सिस्टम भी होगा, जिसमें प्लेयर्स लापरवाही से गेम खेलने के लिए रैंकिंग पॉइन्ट खो सकते हैं।

Erangel मैप को Mission Ignition नाम का एक नया मोड मिलेगा, जिसमें छह नए हाई-टेक क्षेत्र शामिल होंगे, जो मैप के कुछ क्षेत्रों के बदले जोड़े जाएंगे। इसमें मैप में पिन किए गए स्थान तक पहुंचने के लिए आप ऑटो-ड्रॉप फीचर का उपयोग कर सकते हैं। मैप में एक हाइपरलाइन ट्रेन सिस्टम जोड़ा जाएगा, जिसमें पूरे मैप पर स्टेशन मौजूद होंगे। अपडेट सेमी-ट्रकों को भी जोड़ेगा, जिनका एक निश्चित मार्ग होगा और नष्ट होने पर ये स्पलाई बॉक्स गिराएंगे।
Advertisement

Battlegrounds Mobile India को मिशन इग्निशन मोड के हिस्से के रूप में G-38 ग्रेविटी फ्री मोटरसाइकिल भी मिलेगी। यह जमीन पर चलेगी और इसे पानी के ऊपर भी चलाया जा सकेगा। ASM Abakan नाम की एक नई बंदूक होगी, जो 5.56 एमो का उपयोग करेगी। एक पेट्रोल डॉग होगा, जिसे कुछ स्थानों पर सक्रिय किया जा सकेगा और यह कुछ बेसिक और हाई-एंड आइटम को मार्क करेगा।
Advertisement

अभी तक, Krafton ने अपडेट के लिए रिलीज़ की तारीख साझा नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.