लॉन्च से पहले बैन नहीं हो सकता Battlegrounds Mobile India, सरकार ने दिया RTI का जवाब

त्यागी का कहना है कि यदि गेम को री-लॉन्च की अनुमति मिलती है, तो बैन हुए अन्य चीनी ऐप्स जैसे कि TikTok, WeChat आदि भी बदले हुए नाम और कुछ बदलावों के साथ इसी तरह भारत में दोबारा एंट्री करने का प्रयास कर सकते हैं।

लॉन्च से पहले बैन नहीं हो सकता Battlegrounds Mobile India, सरकार ने दिया RTI का जवाब

Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस बेहद सीमित संख्या के साथ शुरू हो गया है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के बैन को लेकर डाली गई थी RTI
  • ग्रह मंत्रालय ने कहा लॉन्च से पहले गेम को नहीं कर सकते बैन
  • MeitY ने कहा कि गेम के भारत लॉन्च की अनुमति देने में उनकी कोई भूमिका नहीं
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India अभी आधिकारिक रूप में लॉन्च भी नहीं हुआ है और कई लोगों द्वारा इसे बैन करने की मांग शुरू हो गई हैं। हाल ही में सरकार से जुड़े लोगों ने इसके बैन को लेकर मंत्रायलों को पत्र लिखा था। इतना ही नहीं, JNU के एक प्रोफेसर ने भी MeitY और MHA से RTI के जरिए गेम को बैन करने की मांग की थी, जिसके जवाब से प्रतीत होता है कि लॉन्च से पहले सरकार इसे बैन करने की योजना नहीं बना रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गेम को बैन नहीं किया जा सकता है।  

जवाहरलाल नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के एक प्रोफेसर डॉ गौरव त्यागी (Dr. Gaurav Tyagi) ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और ग्रह मंत्रालय में RTI डाली थी और PUBG Mobile के भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India को बैन करने की मांग की थी। इसके बाद मंत्रालयों द्वारा उनकी आरटीआई का जवाब भी आया, जिसे उन्होंने ट्वीट के जरिए साझा किया।

RTI के जवाब में ग्रह मंत्रालय ने कहा कि गेम के भारत में लॉन्च होने से पहले उसे बैन नहीं किया जा सकता है। हालांकि, यह भी बता दें कि इसका मतलब यह नहीं होता कि सरकार गेम को बैन नहीं कर सकती है, क्योंकि रिप्लाई में आगे कहा गया है कि देश में लॉन्च होने के बाद MeitY के पास गेम को IT Act, 2000 के सेक्शन 69ए के तहत बैन करने के अधिकार हैं।

वहीं, MeitY ने अपने जवाब में केवल इतना कहा है कि (अनुवादित) “पबजी या किसी अन्य कंपनी/मोबाइल ऐप के भारत में लॉन्च की अनुमति देने में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है।" इससे यह तो पता चल जाता है कि गेम के लॉन्च से पहले उसके बैन होने की संभावना न के बराबर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लॉन्च होने के बाद इसे बैन नहीं किया जा सकता है। जैसा कि ग्रह मंत्रालय ने साफ किया है, यदि सरकार को गेम की प्राइवेसी को लेकर कहीं भी कोई समस्या दिखाई देती है, तो यह गेम डेवलपर KRAFTON के लिए चिंता की बात होगी।

वर्तमान में गेम की रिलीज़ डेट साझा नहीं की गई है। लीक्स के अनुसार, गेम इसी हफ्ते लॉन्च होना है। हालांकि KRAFTON की तरफ से आज बेहद सीमित संख्या के साथ अर्ली एक्सेस खोला गया है, जिससे इसके इस हफ्ते रिलीज़ होने की संभावना कम प्रतीत होती है। कुल मिला कर KRAFTON के पास अभी भी समय है कि कंपनी सरकार के साथ अपनी नीतियों को लेकर बातचीत करे, जिससे लॉन्च के बाद गेम को किसी प्रकार का प्रतिबंध झेलना न पड़े।
 

निश्चित तौर पर, मंत्रालय का जवाब गौरव त्यागी के लिए निराशा लेकर आया होगा। त्यागी का कहना है कि यदि गेम को री-लॉन्च की अनुमति मिलती है, तो बैन हुए अन्य चीनी ऐप्स जैसे कि TikTok, WeChat आदि भी बदले हुए नाम और कुछ बदलावों के साथ इसी तरह भारत में दोबारा एंट्री करने का प्रयास कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »