Battlegrounds Mobile India ने 2021 के आखिरी हफ्ते में बैन किए 71 हजार से अधिक अकाउंट!

क्राफ्टन समय-समय पर इस तरह के कदम उठाती रहती है ताकि गेम में चीटर्स के कारण अन्य प्लेयर्स का एक्सपीरियंस खराब न हो।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बैन किए गए 71 हजार से अधिक अकाउंट्स।
  • बैन के बाद इन खातों से दोबारा गेम में लॉगइन नहीं किया जा सकता है।
  • कंपनी प्लेयर्स को गैर-कानूनी एक्टिविटी के लिए नोटिस भी भेजती है।

Krafton आमतौर पर प्लेयर्स को तब बैन करती है जब गेम को किसी अनॉथराइज्ड चैनल से डाउनलोड किया गया हो

Battlegrounds Mobile India के 71 हजार से अधिक अकाउंट्स को Krafton ने बैन कर दिया है। ये अकाउंट पिछले हफ्ते बैन किए गए हैं। क्राफ्टन समय-समय पर इस तरह के कदम उठाती रहती है ताकि गेम में चीटर्स के कारण अन्य प्लेयर्स का एक्सपीरियंस खराब न हो। डेवलेपर ने बैन किए गए अकाउंट्स की लिस्ट भी पब्लिश की है। पिछले महीने क्राफ्टन ने कहा था कि वह गेम में चीटर पाए जाने वाले प्लेयर्स की डिवाइस को पर्मानेंट तौर पर बैन कर देगी। 

Krafton ने एक पोस्ट के माध्यम से अकाउंट्स को बैन करने की जानकारी दी। पोस्ट में कंपनी ने बताया कि 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच उसने 71 हजार 116 अकाउंट्स को बैन किया। चीटर्स की लिस्ट को भी डेवलेपर ने पोस्ट किया। क्राफ्टन ने कहा, "बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्लेयर्स को गेम का बेहतर वातावरण देने के लिए इस तरह के सख्त कदम उठाती रहेगी। हमारा लक्ष्य गेम में अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल करके चीट करने वाले प्लेयर्स को पूरी तरह से रोकना है।"
Advertisement

बैन किए जाने के बाद इन अकाउंट्स से दोबारा गेम में लॉगइन नहीं किया जा सकता है। क्राफ्टन आमतौर पर प्लेयर्स को तब बैन करती है जब गेम को किसी अनॉथराइज्ड चैनल से डाउनलोड किया गया हो या फिर उस डिवाइस पर कोई अवैध प्रोग्राम इंस्टॉल किया गया हो। 

क्राफ्टन का नया सिक्योरिटी लॉजिक गेम में अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल होने की पहचान कर लेता है और उसके बाद उस डिवाइस पर गेम को हमेशा के लिए बैन कर दिया जाता है। इससे पहले क्राफ्टन ने 20 से 26 दिसंबर के बीच 60 हजार अकाउंट्स को बैन किया था। जबकि 13 से 19 दिसंबर के बीच 1 लाख के लगभग अकाउंट्स को बैन किया था। कंपनी ने 6 से 12 दिसंबर के बीच भी 1 लाख 42 हजार अकाउंट्स को बैन किया था। 
Advertisement

कंपनी प्लेयर्स को गैर-कानूनी एक्टिविटी के लिए नोटिस भी भेजती है। अकाउंट को बैन करने से पहले कंपनी प्लेयर्स को गेम रिपेयर करने का मौका भी देती है ताकि प्लेयर्स को गेम से अनचाहा डेटा हटाने का मौका दिया जा सके।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.