PUBG Mobile के भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India में होगा Sanhok मैप, पोस्टर रिलीज़

डेवलपर्स ने हाल ही में Battlegrounds Mobile India के लिए बदली हुई प्राइवेसी पॉलिसी साझा की थी, जिसके अनुसार,18 साल से कम उम्र के प्लेयर्स के लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 मई 2021 17:24 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile aka Battlegrounds Mobile India का एक और टीज़र आया सामने
  • Sanhok मैप की लोकेशन की गई है टीज़
  • PUBG Mobile के समान मैप्स के साथ आ सकता है आगामी बैटल रोयाल गेम

Battlegrounds Mobile India पहले की तरह ही मोबाइल बैटल रोयाल गेम रहेगा

Battlegrounds Mobile India ने अपने आधिकारिक Facebook पेज पर पोस्टर के जरिए PUBG Mobile के लोकप्रिय Sanhok मैप को टीज़ किया है। गेम पबजी मोबाइल का भारतीय वर्ज़न है और इसका नाम हाल ही में घोषित किया गया है। नया बैटल रोयाल गेम खास भारत के लिए है और कंपनी का कहना है कि इसमें भारतीय नियमों का खासा ध्यान रखा गया है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के रिलीज़ की तारीख फिलहाल मालूम नहीं चली है, लेकिन डेवलपर्स ने कहा है कि यह जल्द पेश किया जाएगा। Battlegrounds Mobile India का गेमप्ले काफी हद तक PUBG Mobile के समान ही होने की उम्मीद है। Krafton का कहना है कि गेम में नियमित रूप से इन-गेम कंटेंट को जोड़ा जाएगा, जिससे एक ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाया जा सके।

Battlegrounds Mobile India के आधिकारिक Facebook अकाउंट में एक तस्वीर साझा की है। यह गेम के मैप की तस्वीर है, जिसमें दिखाई गई जगह PUBG Mobile के लोकप्रिय Sanhok मैप की Ban Tai लोकेशन के समान है। Sanhok का साइज़ 4x4 है और इसे गेम में सिंतबर 2018 में पेश किया गया था। टीज़र से पता चलता है कि आगामी गेम में यह मैप खेलने को मिलेगा। सैनहॉक मैप पबजी मोबाइल के Erangel और Miramar मैप से छोटा मैप है, लेकिन उस गेम के सबसे नए मैप Livik से बड़ा है। पोस्टर में लोकेशन के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

डेवलपर्स ने हाल ही में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए बदली हुई प्राइवेसी पॉलिसी साझा की थी, जिसके अनुसार,18 साल से कम उम्र के प्लेयर्स के लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी। इन प्लेयर्स को गेम खेलने के लिए माता-पिता या अभिभावक का फोन नंबर देना होगा। पॉलिसी यह भी कहती है कि जिन माता-पिता या अभिभावक को महसूस होता है कि उनके बच्चे ने उनकी सहमति के बिना व्यक्तिगत जानकारी दी है, वे डेवलपर्स से संपर्क कर सकते हैं और जानकारी को सिस्टम से हटाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

PUBG मोबाइल को भारत में सितंबर 2020 में 117 अन्य ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। तब से Krafton गेम को भारत में वापस लाने के प्रयास कर रही थी। बैन के कुछ समय के बाद नवंबर में डेवलपर्स ने भारत के लिए खास PUBG Mobile India की घोषणा की, लेकिन उसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कभी भी कोई स्पष्टता नहीं दी और अब, ऐसा प्रतीत होता है कि Krafton ने गेम के नाम में से PUBG Mobile को हटाना ही बेहतर समझा और उसे Battlegrounds Mobile India के नाम से घोषित किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  2. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  3. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  2. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  3. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  4. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  6. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  7. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  9. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  10. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.