अब देसी FAU-G करेगा PUBG Mobile की कमी दूर, अक्षय कुमार ने की घोषणा

विशाल गोंडल, जो फिटनेस वियरेबल निर्माता GOQii के सीईओ हैं, ने FAU-G के विकसित किए जाने की खबर शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए दी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 सितंबर 2020 10:47 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile समेत कुल 118 ऐप्स चीन से संबंध के चलते कर दिए गए हैं बैन
  • बैन के तुरंत बाद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर FAU-G गेम को किया घोषित
  • राजस्व का 20 प्रतिशत सरकारी फंड 'भारत के वीर' को दिए जाने का दावा

FAU-G गेम को अक्षय कुमार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए प्रोमोट किया है

FAU-G, एक भारत-निर्मित PUBG Mobile विकल्प, जो पबजी मोबाइल के बैन होने के तुरंत बाद अब सुर्खियों में है। बेंगलुरु-आधारित nCore Games द्वारा प्रकाशित किया जा रहे FAU-G गेम को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खेल उद्योग के दिग्गज विशाल गोंडल और अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लिया है। एफएयू-जी (बोलने में फौजी से मेल खाता नाम) फियरलेस एंड यूनाइटेड-गार्ड्स के नाम से जाना जाएगा और गेम को प्रोमोट करने वाले ट्वीट्स कहते हैं कि यह अपने राजस्व का 20 प्रतिशत सरकार की फंड-बढ़ाने वाली पहल 'भारत के वीर' को दान करेगा। हालांकि, एफएयू-जी कब रिलीज़ होगा, इसपर फिलहाल कोई शब्द नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि गेम केवल मोबाइल डिवाइसों तक सीमित होगा या इसका पीसी वर्ज़न भी जारी किया जाएगा।

विशाल गोंडल, जो फिटनेस वियरेबल निर्माता GOQii के सीईओ हैं, ने FAU-G के विकसित किए जाने की खबर शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए दी। गोंडल ने 1999 में 'इंडिया गेम्स' की स्थापना की थी और 2011 में उसे डिज़्नी को बेच दिया था। उन्होंने पिछले साल मार्च में nCore Games में एक अज्ञात राशि का निवेश किया था और इस स्टार्टअप को एक स्ट्रैटेजिक एडवाइज़र (सलाहकार) के रूप में सपोर्ट कर रहे हैं।
 

गोंडल के अलावा, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए FAU-G को बढ़ावा दिया। गेम की स्टोरीलाइन का सुझाव देने वाले एक पोस्टर को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर भी साझा किया गया है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए अभियान “आत्म निर्भर भारत” के प्रति योगदान के रूप में पेश किया जा रहा है।

FAU-G की घोषणा सरकार के PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगाने के कुछ समय के अंदर हुई है। ये बैटल रोयाल गेम भारत में काफी लोकप्रिय था, जिसके चलते युवाओं के बीच इस फैसले को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FAU G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.