FAU-G गेम को मिले तीन दिनों में 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

FAU-G गेम का पूरा गेमप्ले भारतीय सैनिकों के इर्ध-गिर्ध घूमेगा। किरदारों को FAU-G कमांडो कहा जाएगा, जो खतरनाक क्षेत्रों में गश्त लगाने वाले भारतीय सैनिकों का एक समूह होगा।

FAU-G गेम को मिले तीन दिनों में 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

FAU-G गेम आगामी PUBG Mobile India को चुनौती देगा

ख़ास बातें
  • 30 नवंबर को गूगल प्ले पर प्री-रजिस्ट्रेशन हुए थे शुरू
  • अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा किया जा चुका है रजिस्टर
  • भारत में आगामी PUBG Mobile India को देगा चुनौती
विज्ञापन
FAU-G मोबाइल गेम के Google Play पर लाइव होने के केवल तीन दिनों में इसे 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा प्री-रजिस्टर किया जा चुका है। इसकी घोषणा खुद गेम के डेवलपर ने की है। एफएयू-जी (बोलने में फौजी) के पहले अक्टूबर में आने की उम्मीद थी, लेकिन फिर लॉन्च नवंबर के लिए टाल दिया गया। मोबाइल शूटर गेम अंततः 30 नवंबर को Google Play स्टोर पर दिखाई दिया, लेकिन अभी भी यह प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। अंतिम लॉन्च की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। एफएयू-जी, जिसका पूरा नाम फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स है, PUBG Mobile India को टक्कर देगा। याद दिला दें कि हाल ही में PUBG Corp. ने घोषणा की थी कि वे भारत में पबजी मोबाइल को नए नाम और लोकल फीचर्स के साथ वापस ला रहे हैं। हालांकि इसके लॉन्च की तारीख भी फिलहाल नहीं बताई गई है।

nCore Games, जो FAU-G के बेंगलुरु-आधारित डेवलपर्स हैं, ने ट्विटर पर गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में घोषणा की। एंड्रॉयड डिवाइसों के लिए तीन दिन पहले Google Play Store पर गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ और अब डेवलपर्स का कहना है कि इस गेम को अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा रजिस्टर कर लिया गया है। इसके लिए प्री-रजिस्टर कर चुके लोगों को गेम के डाउलोड के लिए उपलब्ध होते ही पुश नोटिफिकेशन मिल जाएगा योग्य डिवाइस में गेम खुद से डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा।
 

इस गेम का पूरा गेमप्ले भारतीय सैनिकों के इर्ध-गिर्ध घूमेगा। किरदारों को FAU-G कमांडो कहा जाएगा, जो खतरनाक क्षेत्रों में गश्त लगाने वाले भारतीय सैनिकों का एक समूह होगा। इसमें कोई शक नहीं कि गेम को चीन विरोधी भावनाओं का फायदा जरूर मिलेगा। इस गेम की घोषणा भी उसी समय पर की गई थी जब लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसा हुई थी।

गेम PUBG Mobile India को टक्कर देगा, जिसका लॉन्च अब दूर नहीं है। बता दें कि FAU-G को बेंगलुरु के nCore Games और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा साथ मिलकर विकसित किया गया है। पहला टीज़र 25 अक्टूबर को लाइव हुआ था। गेम को उसी महीने लॉन्च भी किया जाना था, लेकिन इसमें रुकावट आई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fauji, Fauji Game
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »