• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • दूरदर्शन के OTT ‘वेव्‍स’ का सबसे सस्‍ता सब्‍सक्र‍िप्‍शन सिर्फ Rs 30 में, और कौन कौन से प्‍लान? जानें

दूरदर्शन के OTT ‘वेव्‍स’ का सबसे सस्‍ता सब्‍सक्र‍िप्‍शन सिर्फ Rs 30 में, और कौन-कौन से प्‍लान? जानें

Waves : वैसे तो यह Free है, लेकिन ऐसी बहुत सारी मूवीज और शोज इसमें हैं, जिन्‍हें देखने के लिए सब्‍सक्र‍िप्‍शन की जरूरत होगी।

दूरदर्शन के OTT ‘वेव्‍स’ का सबसे सस्‍ता सब्‍सक्र‍िप्‍शन सिर्फ Rs 30 में, और कौन-कौन से प्‍लान? जानें

Photo Credit: waves

Waves ओटीटी का डायमंड सब्‍सक्र‍िप्‍शन, मंथली, क्‍वॉर्टर और सालाना के लिए लिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • प्रसार भारती का ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘वेव्स' लॉन्‍च
  • 30 रुपये महीना से शुरू हो जाते हैं सब्‍सक्र‍िप्‍शन
  • लाइव टीवी चैनल के साथ आता है यह ओटीटी
विज्ञापन
Waves Subscription Plans : ओटीटी की दुनिया में गुरुवार को एक बड़ा आगाज हुआ। प्रसार भारती ने अपना ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘वेव्स' (Waves) लॉन्‍च कर दिया। नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो, डिज्‍नी हॉटस्‍टार जैसे इस ओटीटी पर दर्शकों को ढेर सारा कंटेंट देखने को मिलेगा। दूरदर्शन के पॉपुलर शोज जैसे- रामायण, महाभारत, शक्तिमान, 'हम लोग' इसमें आएंगे। लाइव टीवी चैनल्‍स और रेडियो का एक्‍सेस भी मिलेगा। ‘वेव्स' को 12 से ज्‍यादा भाषाओं में लाया गया है। वैसे तो यह Free है, लेकिन ऐसी बहुत सारी मूवीज और शोज इसमें हैं, जिन्‍हें देखने के लिए सब्‍सक्र‍िप्‍शन की जरूरत होगी। Gadgets360 हिंदी ने Waves के सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान्‍स देखे हैं। अभी उपलब्‍ध सबसे सस्‍ता प्‍लान 30 रुपये महीने से शुरू हो रहा है।
 

3 तरह के सब्‍सक्र‍िप्‍शन 

Waves के लिए प्रसार भारती ने 3 तरह के सब्‍सक्र‍िप्‍शन मॉडल पेश किए हैं। ये हैं- गोल्‍ड, डायमंड और प्‍लैटिनम। गोल्‍ड के सब्‍सक्र‍िप्‍शन रेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह एसडी फॉर्मेट में सिर्फ एक डिवाइस को सपोर्ट करेगा। 
 

Waves Diamond Subscription

Waves ओटीटी का डायमंड सब्‍सक्र‍िप्‍शन, मंथली, क्‍वॉर्टर और सालाना के लिए लिया जा सकता है। हर महीने वाला प्‍लान चाहिए तो 30 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। इस कीमत में 2 डिवाइसेज पर वेव्‍स ओटीटी देखा जा सकेगा। मूवीज, लाइव शो और स्‍पेशल कंटेंट का एक्‍सेस मिलेगा। शाेज डाउनलोड किए जा सकेंगे। लाइव टीवी चैनल्‍स और रेडियो की सुविधा भी होगी। हालांकि इस प्‍लान में एचडी क्‍वॉलिटी वीडियो स्‍ट्रीम होंगे और ऐड भी देखने पड़ेंगे। डायमंड सब्‍सक्र‍िप्‍शन तीन महीने के लिए लेने पर 85 रुपये और पूरे साल के लिए लेने पर 350 रुपये देने होंगे। 
 

Waves Platinum Subscription

Waves ओटीटी का प्‍लेटिनम सब्‍सक्र‍िप्‍शन सिर्फ सालाना आधार पर है। इसके दाम 999 रुपये हैं। इस कीमत में 4 डिवाइसेज पर अल्‍ट्रा एचडी फॉर्मेट में वेव्‍स का कंटेंट देखा जा सकेगा। लाइव टीवी चैनल्‍स, रेडियो, मूवीज, शोज, एक्‍सक्‍लूसिव कंटेंट, स्‍पोर्ट्स भी मिलेगा और ऐड भी ना के बराबर आएंगे। 

रिपोर्टों के अनुसार, इस ओटीटी पर 1980 के दशक में शाहरुख खान के मशहूर शो फौजी का आधुनिक रूपांतरण 'फौजी 2.0' और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर की 'किकिंग बॉल्स' सहित कई अन्य शो देखने का मिलेंगे। अयोध्या से प्रभु श्रीराम लला की आरती लाइव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात जैसे कई लाइव कार्यक्रम भी देखे जा सकेंगे। 

दूरदर्शन ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख दिया है। गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स' (Waves) को लॉन्च किया गया। एक सरकारी बयान के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का मकसद क्लासिक कंटेंट को नए तरीके से पेश कर आधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को फिर से ताजा करना है। वेव्‍स में 'रामायण', 'महाभारत', 'शक्तिमान' और 'हम लोग' जैसे फेमस टीवी शो दिखाए जाएंंगे। इसमें न्‍यूज, डॉक्यूमेंट्री और लोकल कंटेंट भी होगा। यह ऐप प्‍ले स्‍टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध है। 

'वेव्स' एक बड़े एग्रीगेटर ओटीटी के रूप में अपनी शुरुआत कर रहा है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, असमिया जैसी 12 से अधिक भाषाओं में भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ शामिल करते हुए समावेशी भारत की कहानियां दिखाई जाएंगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »