Ajmer 92 Trailer : अजमेर 92 का ट्रेलर रिलीज, पहला डायलॉग ही खड़े कर देगा रोंगटे! देखें

Ajmer 92 Trailer : यह एक क्राइम ड्रामा फ‍िल्‍म है और साल 1992 के अजमेर रेप मामलों पर बनी है।

Ajmer 92 Trailer : अजमेर 92 का ट्रेलर रिलीज, पहला डायलॉग ही खड़े कर देगा रोंगटे! देखें

Photo Credit: Video Grab

फ‍िल्‍म का 2 मिनट 45 सेकंड का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है।

ख़ास बातें
  • अजमेर 92 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है
  • सोशल मीडिया में भी इस फ‍िल्‍म पर हो रही चर्चा
  • 1992 के अजमेर रेप मामलों पर बनी है
विज्ञापन
पिछले साल ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स', इस साल ‘द केरला स्‍टोरी' जैसी फ‍िल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर चौंकाने वाली परफॉर्मेंस दी। ऐसे ही अंदाज वाली फ‍िल्‍म ‘72 हूरें' हाल में सिनेमाघरों में बुरी तरह फेल हो गई। एक और फ‍िल्‍म बनकर तैयार हुई है। नाम है- अजमेर 92 (Ajmer 92)। यह फ‍िल्‍म अपने दर्दनाक विषय की वजह से चर्चा बटोर रही है। मेकर्स ने फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों में फ‍िल्‍म का ट्रेलर चर्चा में है। क्‍या है ‘अजमेर 92', आइए जानते हैं।    

‘अजमेर 92' को निर्देशित किया है पुष्पेंद्र सिंह ने। यह एक क्राइम ड्रामा फ‍िल्‍म है और साल 1992 के अजमेर रेप मामलों पर बनी है। फ‍िल्‍म का 2 मिनट 45 सेकंड का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है। इसकी शुरुआत होती है एक लड़के के माता-पिता के डायलॉग से, जो अपनी होने वाली बहू की फोटो किसी को दे रहे हैं। यह पता लगाने को कह रहे हैं कि उनकी बहू का रेप तो नहीं हुआ। 

फ‍िर शुरू होती है फ‍िल्‍म की थीम। लड़कियों पर शहर को ‘गंदा' करने का आरोप लगा रहे हैं वहां के लोग। एक पत्रकार मामले की तह तक जाने का फैसला करता है और पता चलता है कि शहर की 250 लड़कियों के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि मामले की जांच करने वालों के परिवार की लड़कियां भी पीड़‍ित हैं। ट्रेलर उन लड़कियों का डर, दर्द और हताशा दिखाता है, जो रेप का शिकार हुईं। 



‘अजमेर 92' में कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। करन वर्मा, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, बिजेंद्र काला, जरीना वहाब जैसे कलाकार इस फ‍िल्‍म में हैं। 21 जुलाई को रिलीज हो रही इस फ‍िल्‍म का बजट महज 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अगर 2 वीकेंड भी इस फ‍िल्‍म को अच्‍छे दर्शक मिल गए, तो यह बेहतर कमाई करके हिट हो सकती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  5. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  6. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  8. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  10. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »