Tiger 3 Box office Collection : 3 दिन में सलमान की फ‍िल्‍म ने कमा डाले Rs 150 करोड़! जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Tiger 3 Box office Collection : फ‍िल्‍म ने रिलीज डे यानी दिवाली वाले दिन 44.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 12:10 IST
ख़ास बातें
  • सलमान खान की फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कर रही शानदार प्रदर्शन
  • फ‍िल्‍म ने लगभग 150 करोड़ रुपये कमा लिए हैं अबतक
  • दिवाली के दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हुई थी यह फ‍िल्‍म

टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं।

Tiger 3 Box office Collection Day 3 : सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धमाल मचाया हुआ है। महज 3 दिनों में इस फ‍िल्‍म की कमाई 150 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। समीक्षकों ने भले ही फ‍िल्‍म को मिली-जुली प्रतिक्रि‍या दी हो, लेक‍िन सलमान खान के फैंस सिनेमाघरों में ‘टूट' रहे हैं। इस फ‍िल्‍म ने शाहरुख खान की पठान (Pathaan) और जवान (Jawan) से कम ओपनिंग ली, लेकिन रोजाना कमाई में टाइगर-3 बढ़ि‍या परफॉर्म कर रही है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चला है कि टाइगर-3 ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 148.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फ‍िल्‍म ने रिलीज डे यानी दिवाली वाले दिन 44.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। सोमवार को इस फ‍िल्‍म ने 59 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। मंगलवार को इसने 42.5 करोड़ कमाए।
Advertisement

आज यानी बुधवार को भैया दूज पर छुट्टी है। ऐसे में यह फ‍िल्‍म और ज्‍यादा कमाई कर सकती है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स के एक ट्वीट से पता चला है कि टाइगर-3 ने दिवाली वाले दिन यानी ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 94 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। टाइगर-3 से पहले इस फ‍िल्‍म के ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' वर्जन रिलीज हो चुके हैं।    
Advertisement

साल 2023 बॉलीवुड फ‍िल्‍मों के लिए कमाई का साल रहा है। साल की शुरुआत होते ही शाहरुख खान की पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया। उसके बाद ‘द केरला स्‍टोरी', गदर-2, ओएमजी-2 जैसी फ‍िल्‍मों ने अपने कारोबार से चौंकाया। शाहरुख खान की दूसरी फ‍िल्‍म जवान ने तो रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए और सबसे ज्‍यादा कारोबार करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई थी। अभी ‘एनिमल' और ‘डंकी' जैसी बड़ी फ‍िल्‍मों की रिलीज बाकी है जो बॉलीवुड को रिकॉर्डतोड़ कमाई का मौका दे सकती हैं।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.