• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • The Sabarmati Report OTT Release : इस ओटीटी पर रिलीज होगी गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बनी फ‍िल्‍म

The Sabarmati Report OTT Release : इस ओटीटी पर रिलीज होगी गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बनी फ‍िल्‍म

साल 2024 की चर्चित फ‍िल्‍मों में एक ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। फ‍िल्‍म की कहानी गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बेस्‍ड है।

The Sabarmati Report OTT Release : इस ओटीटी पर रिलीज होगी गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बनी फ‍िल्‍म

विक्रांत मैसी के अलावा फ‍िल्‍म में राशि खन्‍ना और रिद्धी नजर आएंगी।

ख़ास बातें
  • द साबरमती रिपोर्ट होगी 10 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज
  • मीडिया रिपोर्टों में दावा, जी5 पर आएगी फ‍िल्‍म
  • विक्रांत मैसी ने निभाई है मुख्‍य भूमिका
विज्ञापन
The Sabarmati Report OTT Release : साल 2024 की चर्चित फ‍िल्‍मों में एक ‘द साबरमती रिपोर्ट' अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। फ‍िल्‍म की कहानी गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बेस्‍ड है। फ‍िल्‍म में 12वीं फेल स्‍टारर विक्रांत मैसी ने मुख्‍य भूमिका निभाई है। देशभर में इस फ‍िल्‍म ने काफी चर्चा बटोरी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसकी तारीफ की। संसद में ‘द साबरमती रिपोर्ट' की स्‍क्रीनिंग की गई और यूपी समेत कई राज्‍यों ने फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री कर दिया था। हालांकि बहुत सारे लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए। अब ओटीटी पर यह फ‍िल्‍म रिलीज होने जा रही है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द साबरमती रिपोर्ट' को 10 जनवरी को ओटीटी पर लाया जाएगा। यह जी5 (Zee5) पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी। विक्रांत मैसी के अलावा फ‍िल्‍म में राशि खन्‍ना और रिद्धी नजर आएंगी। 15 नवंबर को रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये था। फ‍िल्‍म की बॉक्‍स ऑफ‍िस कमाई 31 करोड़ रुपये कही जाती है, जो इसे फ्लॉप फ‍िल्‍म की कैटिगरी में रखती है। हालांकि ओटीटी समेत दूसरे राइट्स बेचकर इसने अपनी लागत निकाल ली होगी। 

बालाजी मोशन पिक्‍चर्स के प्रोडक्‍शन में बनी फ‍िल्‍म भले ही सिनेमाघरों में सफल ना हुई हो, पर इसने सुर्खियां खूब बटोरीं। पीएम मोदी ने फिल्म पर एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा था, ‘बहुत बढ़िया कहा। यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें। आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आते हैं!'

फ‍िल्‍म रिलीज होने के बाद विक्रांत ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की बात कही थी। ज्‍यादातर लोगों को लगा कि वह अभिनय छोड़ रहे हैं। हालांकि विक्रांत ने क्‍लीयर किया कि वह एक्टिंग नहीं छोड़ रहे और फ‍िल्‍मों में काम करते रहेंगे। अगर आप साबरमती रिपोर्ट को जी5 पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए सब्‍सक्र‍िप्‍शन की जरूरत होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »