Super Mario Bros. एनिमेटेड मूवी की जोरदार शुरुआत, 37 करोड़ डॉलर से ज्यादा कलेक्शन

यह किसी एनिमेटेड मूवी के लिए रिकॉर्ड शुरुआती कलेक्शन है। इसने Disney की Frozen 2 को पीछे छोड़ दिया है

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 13:50 IST
ख़ास बातें
  • यह किसी एनिमेटेड मूवी के लिए रिकॉर्ड शुरुआती कलेक्शन है
  • इसने Disney की Frozen 2 को पीछे छोड़ दिया है
  • हॉलीवुड में इस तरह की सफल मूवीज का अक्सर सीक्वल बनाया जाता है

इसने प्रमुख मूवी रेटिंग साइट्स पर 96 प्रतिशत का ऑडिएंस स्कोर हासिल किया है

एनिमेटेड मूवी Super Mario Bros. ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। इसका शुरुआती  कलेक्शन 37.7 करोड़ डॉलर (लगभग 3,088 करोड़ रुपये) का है। यह किसी एनिमेटेड मूवी के लिए रिकॉर्ड शुरुआती कलेक्शन है। इसने Disney की Frozen 2 को पीछे छोड़ दिया है। Super Mario की तरह Frozen 2 के पास भी मौजूदा IP का फायदा था। 

इस मूवी के रिव्यू ठीक होने के बावजूद जुबानी प्रचार और दर्शकों को आकर्षित करने वाली PG रेटिंग से इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने आसानी हुई है। अमेरिका के बाहर के मार्केट्स में इसका कलेक्शन लगभग 17.3 करोड़ डॉलर (लगभग 1,416 करोड़ रुपये) का है। इनमें से कुछ मार्केट्स में यह 7 अप्रैल को रिलीज की गई थी। अमेरिका और कनाडा में यह इससे दो दिन पहले थिएटर्स में लगी थी। Aaron Horvath और Michael Jelenic के डायरेक्शन वाली Super Mario Bros. ने प्रमुख मूवी रेटिंग साइट्स पर 96 प्रतिशत का ऑडिएंस स्कोर हासिल किया है। 

यह मूवी इटली के प्रवासी प्लंबर्स मारियो (क्रिस प्रैट) और लुइगी (चार्ली डे) की कहानी है, जिन्हें एक जादुई मशरूम किंगडम में ले जाकर तेज आवाज में बोलने वाले बाउजर (जैक ब्लैक) के खिलाफ लड़ाई में धकेल दिया जाता है। इस मिशन के लिए मारियो प्रिंसेज पीच (आन्या टेलर जॉय), टोड (कीगन माइकल की), डॉन्की किंग (सेथ रोगेन) और पूरी मशरूम आर्मी के साथ टीम बनाता है। इस अभियान में आगे बढ़ना एक बड़ा एडवेंचर होता है। 

हॉलीवुड में इस तरह की सफल मूवीज का अक्सर सीक्वल बनाया जाता है। Super Mario Bros. में विलेन बने Jack Black ने बताया, "यह तय नहीं है कि बाउजर की वापसी होगी। मैंने कुछ कुंग फू पांडा मूवीज की हैं और प्रत्येक मूवी में अलग विलेन था। इस मूवी के साथ भी ऐसा हो सकता है।" इसमें पहले से अधिक ताकतवर विलेन भी हो सकता है।  Mandalorian season 3 में Din Djarin के तौर पर दिखने वाले Pascal ने एक वीडियो गेम एडैप्टेशन में भी भूमिका निभाई है। इस HBO की सीरीज को फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसके दूसरे सीजन की तैयारी की जा रही है। इसमें एक दिलचस्प बात यह थी कि पास्कल ने Saturday Night Live के लिए एक पैरोडी किट में मारियो की भूमिका भी की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  2. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  2. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  4. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  5. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  6. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  7. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  10. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.